[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National काम के प्रति ज्यादा लगन रखते हैं भारतीय कर्मचारी

काम के प्रति ज्यादा लगन रखते हैं भारतीय कर्मचारी

0
काम के प्रति ज्यादा लगन रखते हैं भारतीय कर्मचारी

नयी दिल्ली: एक अध्ययन के अनुसार अधिकतर भारतीय कर्मचारी लगन के साथ काम करते हैं और काम में उनकी संलिप्तता दुनिया में सबसे अधिक आंकी गई है.

अनुसंधान फर्म बीआई वर्ल्डवाइड अध्ययन के अनुसार इसके साथ ही दस में छह कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर करते जबकि युवा कर्मचारी लगातार नये रोजगार की तलाश में रहते हैं.
इसके अनुसार 51 प्रतिशत भारतीय कर्मचारी पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं जिससे वे वैश्विक स्तर पर काम में सबसे अधिक संलिप्त कर्मचारी आंके गए हैं. काम में ध्यान देने वाले कर्मचारियों में इसके बाद चीन का स्थान आता है. चीन के (49 प्रतिशत), अमेरिका (38 प्रतिशत), ब्राजील (36 प्रतिशत), कनाडा (28 प्रतिशत) तथा ब्रिटेन (24 प्रतिशत) का नंबर आता है.
रपट में कहा गया है कि काम के प्रति लगन रखने वाले कर्मचारियों का स्तर हालांकि, भारत में काफी उंचा है लेकिन यह तथ्य भी इसमें है कि 10 में से 6 भारतीय अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं करते हैं. ‘‘औसतन आधे भारतीय कर्मचारियों ने यह स्वीकार किया कि वह काम में 50 से 90 प्रतिशत ही प्रयास लगाते हैं. तीन प्रतिशत भारतीय कर्मचारियों ने बताया कि वह काम में अपनी क्षमता का आधा अथवा इससे कम ही लगाते हैं.’’ यह सर्वेक्षण भारत, ब्राजील, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और लातिन अमेरिकी देशों में किया गया। इसमें 7,264 लोगों से बातचीत की गई.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel