[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 20 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान पर अमेरिका करेगा सबसे बड़ा स्ट्राइक, होर्मुज पर तेहरान का टैक्स दांव, सीएम की रेस में सम्राट सबसे आगे!

20 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान पर अमेरिका करेगा सबसे बड़ा स्ट्राइक, होर्मुज पर तेहरान का टैक्स दांव, सीएम की रेस में सम्राट सबसे आगे!

0
20 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान पर अमेरिका करेगा सबसे बड़ा स्ट्राइक, होर्मुज पर तेहरान का टैक्स दांव, सीएम की रेस में सम्राट सबसे आगे!
क्लिक में पढ़ें 20 मार्च की टॉप 20 खबरें, फोटो- एआई

1. ईरान पर आज सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव बोले- अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह

Iran America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच 20वें दिन से जारी जंग ने प्रचंड़ रूप धारण कर लिया है. इस बीच अमेरिका ने आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की चेतावनी दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी

Iran Israel War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. एक ओर अमेरिका, ईरान पर सबसे बड़े हमले की धमकी दे रहा है, तो दूसरी ओर ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच पीएम मोदी का शांति प्रयास, फ्रांस से लेकर मलेशिया तक के नेताओं से की बात

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शांति बहाली के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास जारी है. पीएम मोदी ने गुरुवार को फ्रांस, मलेशिया, ओमान और कुवैत के नेताओं से तनाव कम करने पर बातचीत की. इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और कतर के नेताओं से बात की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. तेल में लगेगी आग! ईरान के हमले से सुलगी सऊदी-कुवैत और यूएई की रिफाइनरी, बाजार में हाहाकार

Middle East War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है. ईरान के हमलों के बाद सऊदी अरब, कुवैत और यूएई की रिफाइनरियों में आग लगने की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. NIA की कार्रवाई से भड़का यूक्रेन, 6 नागरिकों की गिरफ्तारी को बताया रूसी साजिश

India Ukraine Relation: एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन के 6 और एक अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इधर एनआईए की कार्रवाई से यूक्रेन भड़क गया है और इसे रूसी साजिश बताया. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. राहुल गांधी ने बीजेपी को बताया खून-खराबा करने वाली पार्टी

Rahul Gandhi : देश की राजधानी दिल्ली में होली के दिन हुई एक हिंसक घटना के बड़े टकराव में बदल जाने पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें नफरत फैलाने वाला बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. नीतीश कुमार के मन से ही बनेगा अगला मुख्‍यमंत्री! मांझी बोले-मुझे भी उन्होंने ही CM बनाया, सम्राट चौधरी पर लगाई मुहर

Jitan Ram Manjhi statement : नीतीश कुमार ही लेंगे बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री पर फैसला? जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जो फैसला लेते हैं बिहार की राजनीति में वही होता है. पढ़ें पूरी खबर. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. सम्राट चौधरी CM की रेस में सबसे आगे क्यों? लेकिन एक सबसे बड़ा रोड़ा अब भी रास्ते में

Bihar Next CM: बिहार में CM पद को लेकर सियासी चर्चा तेज है और सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे दिख रहा है. नीतीश कुमार के इशारों, जातीय समीकरण और अनुभव ने उन्हें मजबूत दावेदार बनाया है, लेकिन ‘आयातित’ नेता की छवि और पार्टी के अंदरूनी विरोध अब भी बड़ा रोड़ा बना हुआ है. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. शुभाशीष चक्रवर्ती का वीडियो वायरल, शुभेंदु अधिकारी बोले- हिंदुओं को वोट नहीं करने देंगे टीएमसी प्रत्याशी

Suvendu Adhikari Attacks Mamata Banerjee TMC Govt: शुभेंदु अधिकारी ने बेहाला पूर्व के टीएमसी प्रत्याशी शुभाशीष चक्रवर्ती पर हिंदुओं को मतदान से रोकने की साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए बंगाल में भाजपा सरकार बनाने की अपील की. 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इस आरोप ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. चुनाव से पहले 50 अफसरों के ट्रांसफर से बौखलायीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर बोला हमला

Mamata Banerjee on Election Commission: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले पर सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने इसे ‘अघोषित आपातकाल’ और बंगाल पर कब्जे की साजिश बताया. ममता बनर्जी ने कहा कि अफसरों को मनमाने ढंग से हटाना संविधान पर सीधा हमला है. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. Hazaribagh: केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आवास बुलडोजर से ध्वस्त, सरकार पर बरसे ‘नेताजी’

Hazaribagh: झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का केरेडारी स्थित आवास प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर गिरा दिया है. एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना विस्तार के लिए पूर्व मंत्री का आवास गिराया गया है. एनटीपीसी अधिकारियों का कहना है कि जमीन का अधिग्रहण पहले ही कर लिया गया था और मुआवजा दे दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. SBI के पूर्व मैनेजर की 97.92 लाख की संपत्ति कुर्क, साहिबगंज और पटना में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Deoghar: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसबीआई के पूर्व मैनेजर मनोज कुमार की दो संपत्तियों को अटैच कर लिया है. पूर्व मैनेजर पर 5 करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप है. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी, jam2026.iitb.ac.in पर करें चेक

IIT JAM 2026: आईआईटी जैम की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईटी बॉम्बे की तरफ से जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. IDBI Bank में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. आईडीबीआई बैंक की तरफ से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (IDBI JAM) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1300 पदों पर भर्तियां होंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. मार्च के अंत तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम! घर बनाना होगा महंगा

Cement Price : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पेटकोक की लागत में उछाल के कारण मार्च के अंत या अप्रैल 2026 की शुरुआत में सीमेंट महंगा होने वाला है। रियल एस्टेट में सुस्ती के बावजूद, बढ़ते इनपुट खर्च की भरपाई के लिए सीमेंट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वालों की लिस्ट में नंबर 2 बने वैभव सूर्यवंशी, क्या तोड़ेंगे गेल का रिकाॅर्ड?

IPL 2026 : आईपीएल के 19वें सीजन का खुमार लोगों पर चढ़ने लगा है और ऐसे में क्रिकेट प्रेमी रिकाॅर्ड्‌स पर गौर करने लगे हैं. क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाहते हैं कि पिछले साल अपने बल्ले से कमाल करने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या इस बार भी कोई कमाल करेंगे? इसकी वजह यह है कि वे अब सबसे तेज शतक बनाने वालों की लिस्ट में नंबर दो हो गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. लॉन्च के तीन महीने बाद ही सैमसंग ने क्यों बंद कर दिया मुड़ने वाला फोन? जानें वजह

Samsung ने Galaxy Z TriFold को सिर्फ तीन महीने में बंद कर दिया. यानी कंपनी अब इस फोन का प्रोडक्शन नहीं करेगी. $2,899 यानी करीब ₹2.41 लाख की कीमत के साथ ये फोन हमेशा ही केवल एक बहुत ही छोटे ग्राहक समूह को टारगेट कर रहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. ₹12,999 रुपये में Realme ने लॉन्च किया 7000mAh वाला फोन, देखें खूबियां

Realme का नया P4 Lite 5G एक दमदार बैटरी फोन बनकर सामने आया है. 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर इसे बजट में पावरफुल बनाते हैं. आइए इसके बाकी के फीचर्स पर नजर डालते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. Prime Video Slate 2026: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘मटका किंग’ तक, अमेजन प्राइम पर सजेगा एंटरटेनमेंट का मेला, लिस्ट

Prime Video Slate 2026 में ‘मटका किंग’, ‘राख’, ‘खोया महल’ समेत कई नई सीरीज और फिल्में शामिल हैं. जानिए पूरी लिस्ट और इनकी स्टोरी. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. ल्यारी पर कब्जा करने वाले हमजा अली को किसने मारा थप्पड़? बढ़ी हलचल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह को पड़े थप्पड़ वाला सीन चर्चा में है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन है जिसने ल्यारी पर कब्जा करने वाले हमजा अली पर हाथ उठाया. आज फिल्म रिलीज के साथ ही इस राज से पर्दा उठ गया है. जानिए कौन है वह व्यक्ति? यहां पढ़ें पूरी खबर

Previous article दिल्ली में होगी बारिश, यूपी का बिगड़ेगा मौसम, आया अलर्ट
Next article झारखंड: E-KYC नहीं करायी तो रुक सकती है गैस की सप्लाई, घर बैठे मोबाइल से मिनटों में ऐसे पूरी करें प्रक्रिया
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel