[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 19 मई की टॉप 20 खबरें: भारत की दो टूक, कहा- जारी रहेगा रूस से तेल खरीद, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में मेन शूटर गिरफ्तार

19 मई की टॉप 20 खबरें: भारत की दो टूक, कहा- जारी रहेगा रूस से तेल खरीद, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में मेन शूटर गिरफ्तार

0
19 मई की टॉप 20 खबरें: भारत की दो टूक, कहा- जारी रहेगा रूस से तेल खरीद, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में मेन शूटर गिरफ्तार
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. भारत की खरी-खरी: अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले भी रूस से तेल खरीदते थे, आगे भी खरीदते रहेंगे

India Continue Russian Oil Import: रूसी कच्चे तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों की अस्थायी छूट समाप्त होने के बाद भारत ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है. भारत ने दो टूक कहा है कि वह रूस से पहले भी तेल खरीदता रहा है, वर्तमान में भी खरीद रहा है और आगे भी यह आयात जारी रहेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान; अब तक मिल चुके हैं 32 वैश्विक पुरस्कार

PM Modi Norway Highest Honor: नॉर्वे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट प्रदान किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. नीट पेपर लीक मामला: कोचिंग सेंटर के संस्थापक को 9 दिनों की CBI हिरासत, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ताबड़‍तोड़ कार्रवाई जारी है. सीबीआई ने रेणुकाई करियर सेंटर (आरसीसी) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को इस मामले में गिरफ्तार किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में सीबीआई को बड़ी सफलता, मेन शूटर गिरफ्तार

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. CBI ने उत्तर प्रदेश से मेन शूटर को गिरफ्तार किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण से बाहर होंगे 77 समुदाय, ओबीसी सूची में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में सरकार में बदलाव के बाद कई चीजें बदल गई हैं. भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल सरकार ने नियमों और कानूनों का पालन करने के लिए कदम उठाए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. आनंद मोहन के आरोपों पर जदयू का पलटवार, पार्टी नेता बोले- नीतीश कुमार न होते तो जेल में ही रहते

Anand Mohan: जदयू को लेकर आनंद मोहन के थैली की राजनीति वाले बयान ने बिहार की राजनीति गरमा दी है. पार्टी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार नहीं होते तो आनंद मोहन की राजनीतिक स्थिति अलग होती. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. पटना में भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- विधायक-सांसद तोड़ना लोकतंत्र के खिलाफ

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान परिवार संग पटना साहिब पहुंचे. यहां उन्होंने तख्त श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेका. दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा पर सांसद-विधायक तोड़ने का आरोप लगाया और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: पीड़ितों के लिए 10.04 करोड़ रुपये जारी, इन 2 जिलों को सबसे ज्यादा फंड

Jharkhand Govt News: झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत 10.04 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. इसके तहत राज्य के 13 जिलों के पीड़ितों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. पीएम मोदी की अपील का असर, घोड़े पर सवार होकर ब्लॉक पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष

Sahibganj News: साहिबगंज में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने घोड़े पर सवार होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित इस पहल की झारखंड और बिहार में चर्चा हो रही है. लोगों ने इसे ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जोड़कर देखा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, भगवा और सफेद कॉम्बिनेशन में दिखेगी रफ्तार की रानी

First Bullet Train of India: भारत में चलने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की फोटो रेलवे मंत्रालय ने शेयर की है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, 90 लोगों की मौत, अलर्ट पर भारत में स्वास्थ्य एजेंसियां

Ebola Virus: कांगो और युगांडा में बढ़ते इबोला संक्रमण के मामलों के बीच भारत ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञ संभावित खतरे को देखते हुए निगरानी, जांच और तैयारी व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. ‘भोपाल छोड़ नोएडा लौटना चाहती थी ट्विशा…’ क्या SIT जांच से सुलझेगी मौत की गुत्थी

Twisha Death Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है. परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. SRH ने CSK को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में मारी एंट्री, गुजरात भी पहुंचा टॉप-4 में

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गए हैं. वहीं अब चेन्नई के लिए अब रास्ता मुश्किल हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. IPL 2026 में अब नहीं खेलेंगे MS Dhoni? अश्विन के पोस्ट से फैंस में मची खलबली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी शायद IPL 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. आर्ट्स छात्रों के लिए भी खुलेगा MNCs का रास्ता, BA के बाद कर लें ये डिग्री

MBA after BA: सिर्फ कॉमर्स या इंजीनियर्स ही नहीं, बीए के बाद भी युवा कर सकते हैं एमबीए. जानें टॉप स्पेशलाइजेशन (HR, मार्केटिंग) और एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता क्या होनी चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. झारखंड BEd प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

Jharkhand BEd Exam Date 2026: झारखंड में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (JCECEB) की तरफ से बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. कार को स्मार्ट और सुरक्षित बनाएंगे ये 5 मॉडर्न गैजेट्स, ड्राइविंग होगी आसान और टेंशन फ्री

आजकल स्मार्ट कार एक्सेसरीज सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा और सुविधा के लिए भी जरूरी बन गई है. डैश कैम, वायरलेस फोन माउंट, TPMS और पोर्टेबल जंप स्टार्टर जैसे गैजेट्स ड्राइविंग को आसान और टेंशन फ्री बनाते हैं. ये एक्सेसरीज लंबी यात्रा, ट्रैफिक और इमरजेंसी के दौरान हर ड्राइवर के काफी काम आ सकती हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Apple जल्द ला सकता है नया AI Siri, Beta वर्जन में मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

Apple जल्द ही नया AI-पावर्ड Siri लॉन्च कर सकता है, जो ज्यादा स्मार्ट और नेचुरल बातचीत करने में सक्षम होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कई सारे एडवांस्ड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. नया Siri शुरुआत में Beta वर्जन में पेश किया जा सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Peddi Trailer: क्रिकेट, कुश्ती और खून-खराबा, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने इंटरनेट हिला दिया

Peddi Trailer: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक्शन, खेल और गांव के लोगों के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है. जानिए फिल्म की पूरी कहानी, स्टार कास्ट और रिलीज डेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Theatre Release This Week: ‘चांद मेरा दिल’ से ‘दृश्यम 3’ तक, इस हफ्ते थिएटर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होंगी 10 फिल्में

Theatre Release This Week: इस हफ्ते यानी 18 से 24 मई 2026 के बीच थिएटर्स में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इनमें ‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ जैसी धमाकेदार फिल्में शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article Gen–Z राशिफल 19 मई 2026: ग्रहों का कूल कॉम्बिनेशन, आज किसका दिन रहेगा सुपरहिट?
Next article आज 19 मई 2026 लव राशिफल: जानें मेष से लेकर मीन राशि में से किन राशियों की लव लाइफ होगी शानदार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel