[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 18 मार्च की टॉप 20 खबरें: नाटो के NO पर भड़के ट्रंप, बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक!

18 मार्च की टॉप 20 खबरें: नाटो के NO पर भड़के ट्रंप, बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक!

0
18 मार्च की टॉप 20 खबरें: नाटो के NO पर भड़के ट्रंप, बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक!
टेंशन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

1. NATO देशों पर भड़के ट्रंप, कहा- हमें किसी की जरूरत नहीं, हमने ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया

Donald Trump Lashes Out NATO: ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर साफ लिखा- अमेरिका को किसी की मदद की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब यूएस के मित्र राष्ट्रों ने होर्मुज स्ट्रेट पर जंगी जहाज भेजने से इनकार कर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. मिडिल ईस्ट जंग: ट्रंप के काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा, कहा- गॉड ब्लेस यू अमेरिका

Middle East War: मिडिल ईस्ट युद्ध 18वें दिन भी जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. अमेरिकी काउंटर टेररिज्म के चीफ जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, सरकार बना रही है एग्जिट प्लान

Middl East Crisis:ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तेहरान ने बंद कर दिया है. इसके कारण कई भारतीय जहाज भी यहां फंसे हुए हैं. युद्ध शुरू होने के समय यहां 28 भारतीय ध्वज वाले जहाज मौजूद थे. अब 4 जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, जबकि बाकी जहाजों की सुरक्षा और आवाजाही पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत

Israel Iran War: अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद ईरान के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले अली लारिजानी को इजराइल ने निशाना बनाया है. इजराइली रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी मारे गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला- भाजपा दफ्तर में बनी ट्रांसफर लिस्ट, क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं?

Mamata Banerjee News Today: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शीर्ष अधिकारियों के तबादले को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर ईद से पहले अफसरों को हटाकर दंगे भड़काने और धन-हथियार बांटने की साजिश रची जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बंगाल चुनाव 2026 : ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! खेल, संताल और अल्पसंख्यक कार्ड से विपक्ष की घेराबंदी

West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के बाद और पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने से पहले ममता बनर्जी ने खेल, शिक्षा और अल्पसंख्यक समुदायों के दिग्गजों को टीएमसी में शामिल करके मास्टरस्ट्रोक खेला है. शिव शंकर पॉल, तनुश्री हंसदा और मुफ्ती मतीन के जरिये टीएमसी ने उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सीमावर्ती जिलों में विपक्ष की घेराबंदी तेज कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. इफ्तार में बदला बॉडी लैंग्वेज! ‘गेस्ट अपीयरेंस’ में नजर आए CM नीतीश, टोपी उतारते ही सियासी कयास शुरू

बिहार में जेडीयू की इफ्तार पार्टी के दौरान नीतीश कुमार की बदली बॉडी लैंग्वेज ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. टोपी उतारने और जल्दी लौटने के संकेतों के बीच निशांत कुमार की बढ़ती भूमिका पर चर्चा तेज है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस बीच अशोक चौधरी के बयान ने निशांत कुमार की दावेदारी को लेकर चर्चा और गर्म कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. भागलपुर में CM नीतीश का मेगा प्लान, 441 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Samriddhi Yatra: बिहार में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा अब असर दिखाने लगी है. इसी कड़ी में उनके भागलपुर दौरे के दौरान जिले को 441.32 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात मिली. बैजानी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने एक साथ 88 योजनाओं का उद्घाटन और 56 योजनाओं का शिलान्यास कर विकास का नया रोडमैप पेश किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. गोड्डा में अंधविश्वास का खूनी खेल: डायन बिसाही के शक में मां-बाप और 13 साल के मासूम को कुल्हाड़ी से काटा

Godda Crime News: गोड्डा स्थित देवड़ाड थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 13 वर्षीय बेटा शामिल है. पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. CBI के शिकंजे में रेलवे इंजीनियर! बोकारो में घूस लेते धराया, बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी ‘कमीशन’

CBI Action in Bokaro: सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल (भोजूडीह) में तैनात जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसे मांगे थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. हरियाणा कांग्रेस में बगावत, क्रॉस वोटिंग के बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है. राज्यसभा चुनाव में पार्टी के चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग किया. अब कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. गुजरात पहुंचा टैंकर ‘नंदा देवी’, होर्मुज स्ट्रेट पार करके लाया 46500 MT एलपीजी, क्या दूर होगी गैस की किल्लत?

Nanda Devi Reached India: भारत के जहाज नंदा देवी ने होर्मुज स्ट्रेट की कठिन और जंग भरे हालात वाली यात्रा पूरी करने के बाद गुजरात के वाडीनार पोर्ट पर अपना लंगर डाल दिया है. यह अपने साथ 46,500 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस, जिससे भारत के एलपीजी संकट में थोड़ी कमी आ सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. कालीन नगरी की बेटी ने बुना UPSC का सपना, इफरा ने AIR 24 रचा इतिहास

Ifra Shams Ansari Success Story: यूपी का भदोही जिला कालीन नगरी के नाम से मशहूर है. इस शहर की बेटी इफरा शम्स अंसारी ने UPSC में पूरे भारत में रैंक 24 हासिल की है. रमजान का यह महीना इफरा की परिवार के लिए खास बन गया. भदोही जिले से इतनी अच्छी रैंक के साथ IAS बनने वाली वह पहली बेटी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. Poco X8 Pro और X8 Pro Max भारत में हुए लॉन्च, चेक करें इनकी खूबियां और कीमत

Poco ने मंगलवार को भारत में अपनी नई X सीरीज लॉन्च कर दी है. इनमें Poco X8 Pro Max 5G, Poco X8 Pro 5G और खास Poco X8 Pro Iron Man Edition शामिल हैं. दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Apple ने लॉन्च किए AirPods Max 2, मिलेगा और भी क्लियर साउंड और स्मार्ट फीचर्स

Apple ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिए हैं. हेडफोन्स में कंपनी ने लेटेस्ट H2 चिप दी है, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी, मजबूत एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और ज्यादा स्मार्ट फीचर्स देने में मदद करती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. मारुति सुजुकी को मिला 5,786 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स नोटिस, फिर भी रॉकेट बने शेयर

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी को आयकर विभाग से 5,786 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट नोटिस मिला है. हालांकि, कंपनी ने इसे चुनौती देने का फैसला किया है. इस खबर के बीच मारुति के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. IPL 2026 से पहले हिटमैन की तैयारी शुरू, छक्का लगाकर खुद कहा ‘कैच इट’

Rohit Sharma Practice Video: आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है. इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर गए हैं. नेट्स में उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाया. रोहित के इस शानदार शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. स्कूल में 50 परसेंट लाना था मुश्किल, सूर्यकुमार ने कप्तानी में पाए 80 प्रतिशत नंबर

Suryakumar Yadav Captaincy Record: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर 80 प्रतिशत जीत का शानदार रिकॉर्ड बनाया है. स्कूल में 50 प्रतिशत नंबर लाने के लिए संघर्ष करने वाले सूर्या के पिता इंजीनियर थे. पढ़ाई में मन न लगने पर परिवार ने सपोर्ट किया और आज वह दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. अनुराग के बिगड़ते हालत के बीच इमोशनल हुई पत्नी रितिका, कहा- सब पहले जैसा हो

Anurag Dobhal Wife: बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है. कथित सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उनकी सेहत में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिल रहे हैं. इस बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान का इमोशनल पोस्ट सामने आया है. जानिए रितिका ने क्या कहा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article राजकुमारी जैसा अहसास देंगे ये शाही नाम, हर कोई पूछेगा आपसे इनका मतलब
Next article मेहनत का फल नहीं मिल रहा? श्रीकृष्ण के इस एक श्लोक में छिपा है समाधान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel