[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

0
18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. मोदी के पीएम रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका पूरी ताकत से खड़ा रहेगा, ट्रंप ने किया वादा

PM Modi Donald Trump Meeting: फ्रांस में जी 7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. जिसमें ट्रंप ने कहा- भारत पर अगर कोई हमला होता है, तो अमेरिका पूरी ताकत के साथ खड़ा रहेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. होर्मुज से लेकर ट्रेड तक, पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Trump Meeting: जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की स्थिति, समुद्री सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. G7 में ट्रंप की खुली धमकी: ‘ईरान डील पर बात नहीं बनी, तो फिर बरसेंगे बम’

US Iran Deal: ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चेतावनी दे डाली है. जी 7 के मंच से ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया है कि ईरान के साथ बात अगर नहीं बनती है, तो फिर से अमेरिका बम बरसाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए रांची में हाई अलर्ट, सादे लिबास में घूम रहे स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी

Rajya Sabha Election: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है. रांची में स्पेशल ब्रांच के 20 अधिकारी और कर्मचारी सादे लिबास में तैनात किए गए हैं. विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास और प्रमुख राजनीतिक ठिकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. नमामि गंगे पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, कोलकाता के ऐतिहासिक मायेर घाट की मुख्यमंत्री ने की सफाई

Suvendu Adhikari Launches Cleanliness Drive: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बागबाजार स्थित ऐतिहासिक मायेर घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने ममता सरकार पर निशाना भी साधा. ‘नमामि गंगे’ योजना पर बड़ा ऐलान किया. पढ़ें, पीएम मोदी के कोलकाता दौरे और 20 हजार कर्मचारियों के इस महा-अभियान की पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. मंत्री अग्निमित्रा पॉल का ऐलान- बंगाल के स्कूलों में 30 मिनट योग, पश्चिम बंगाल दिवस में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Agnimitra Paul Daily Yoga Sessions in Schools: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने स्कूलों में रोजाना 30 मिनट का योग सत्र शुरू करने की पैरवी की है. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए यह बेहद जरूरी है. जानिए, पीएम मोदी के 20 जून के कोलकाता दौरे और ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ की पूरी रूपरेखा के बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ममता बनर्जी अचानक कोलकाता की सड़कों पर उतरीं, 1.2 किमी लंबा मार्च निकाला, जानें पूरा मामला

Mamata Banerjee Protest March: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में रेहड़ी-पटरी वालों को हटाये जाने के विरोध में बिना किसी पूर्व सूचना के 1.2 किलोमीटर लंबा विरोध मार्च निकाला. कुणाल घोष और डोला सेन के साथ सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी से कई विधायक दूर रहे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे पर्यटन स्थल, 18 साल के युवाओं के लिए भी खुशखबरी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर

Bihar Cabinet Decision: सम्राट कैबिनेट की बैठक में 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. सरकार ने पांच नदियों में बालू की उपलब्धता का सर्वे कराने, स्टेनोग्राफर भर्ती की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करने और वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के बेहतर प्रबंधन के लिए समिति गठन जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 : प्रधान संपादक अंकित शुक्ला और वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर ने बढ़ाया बिहार के बच्चों का हौसला

Prabhat Khabar Pratibha Samman : प्रभात खबर की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. इस अवसर पर प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला और वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए बिहार के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. योगी के घर में सेंध लगाने निकली सपा, अखिलेश बोले- गोरखपुर में कमल नहीं खिलने देंगे

Akhilesh Yadav:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव में योगी के घर में सेंध लगा दी जाएगी.सपा प्रमुख ने कहा गोरखपुर में कमल नहीं खिलने देंगे. उन्होंने बीजेपी को हराने का संकल्प किया है और गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला-मोदी जी दिखावा छोड़िए और छात्रों की सुनिए, वरना…

Telegram Ban : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि दिखावा छोड़िए और छात्रों की आवाज सुनिए, वरना भारत के युवा अपना हक लेना जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. Video: दुश्मन को संभलने का मौका भी नहीं देगा ‘गरुड़ास्त्र’; एक साथ गिरेंगे कई गोले, महू में सफल टेस्ट

Video: भारतीय रक्षा क्षेत्र ने आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. नाइबे लिमिटेड (Nibe Limited) ने बुधवार को अपने अत्याधुनिक लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल माउंटेड मोर्टार सिस्टम ‘गरुड़ास्त्र’ (Garudastra) का सफल प्रदर्शन किया. यह परीक्षण ‘इन्फैंट्री स्कूल, महू’ (Mhow) में ‘नो कॉस्ट-नो कमिटमेंट’ (NC-NC) के आधार पर आयोजित किया गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. शुभमन और ईशान के शतक से भारत ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, अफगानिस्तान को 170 रन से रौंदा

शुभमन गिल और ईशान किशन के शतकों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. ₹1 Lakh EV: रोज 40 KM चलने वालों के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, हर महीने बचाएगा ₹3000

बढ़ते पेट्रोल खर्च से परेशान लोगों के लिए 1 लाख रुपये के बजट में दमदार रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में मौजूद है. रोजाना 40 किलोमीटर की यात्रा करने वालों के लिए यह सबसे किफायती और कम मेंटेनेंस वाला विकल्प है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. बार-बार नहीं क्लियर हो रहा UPSC का प्रीलिम्स? अभी से तैयार कर लें Plan B

UPSC Plan B: एक्सपर्ट और यूपीएससी अभ्यर्थियों की मानें तो यूपीएससी की तैयारी करने वालों को हमेशा प्लान बी तैयार रखना चाहिए. अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो आप बहुत सारी अन्य सरकारी परीक्षा (Sarkari Exams) को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. JoSAA में ‘Float’ और ‘Sliding’ में क्या है अंतर? सीट मिलने पर छात्र न करें ये गलती

JoSAA Counselling: जोसा में फ्लोट और स्लाइडिंग ऑप्शन को लेकर हैं कंफ्यूज. जानें दोनों का अंतर क्या है. सीट अलॉट होने के बाद छात्र भूलकर भी न करें यह गलती. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. PM Kisan 23rd Installment : 20 जून को जारी होगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम मोदी दबाएंगे बटन

PM Kisan 23rd Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए बेहतरीन खबर है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आगामी 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की किस्त ट्रांसफर करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. 340 की सिगरेट 360 रुपये में बेचना पड़ा भारी, कोर्ट ने दुकानदार और कंपनी पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Cigarette Price Hike : यदि कोई दुकानदार आपसे एमआरपी (MRP) से एक रुपया भी ज्यादा वसूलता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यूपी के अलीगढ़ में एक दुकानदार को ₹340 के सिगरेट पैकेट के लिए ₹360 वसूलना इतना भारी पड़ा कि उपभोक्ता फोरम ने दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली कंपनी दोनों पर ₹10 लाख का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Welcome To The Jungle: ये 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है… अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन

Welcome To The Jungle को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि यह किसी एक हीरो की नहीं, बल्कि 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है. जानिए मल्टीस्टारर फिल्मों को लेकर उनकी सोच क्या है और क्यों उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्में दर्शकों को ज्यादा एंटरटेन करती हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. बिखरती दुनिया में हौसले की दास्तान, Batwara 1947 की स्टारकास्ट रिवील, देखें गदर मचाने वाला फर्स्ट लुक

Batwara 1947: सनी देओल की बंटवारा 1947, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में मूवी का मोशन पोस्टर आउट हुआ था. अब कैरेक्टर पोस्टर से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article Gopalganj news : जानें मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी व इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर
Next article Patna Weather Update: पूर्व मानसून की सुस्ती से पटना में गर्मी का सितम जारी, जानें कब होगी बारिश
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel