[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 17 March Weather: 17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

17 March Weather: 17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

0
17 March Weather: 17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
17 मार्च का मौसम, फोटो-पीटीआई

17 March Weather: देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर आज (17 March) भी तल्ख रह सकते हैं. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है. इसके कारण कई इलाकों में मौसम बदल सकता है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, कई वाहन फंसे

मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई, जिससे कई इलाकों में वाहन फंस गए. दोनों राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग, बडगाम जिले में दूधपथरी और गांदरबल जिले में सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर मध्यम हिमपात हुआ.

राजस्थान में बारिश, तापमान में गिरावट

राजस्थान के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हुई. इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में भी बारिश से मौसम ठंडा

पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पठानकोट में 14 मिमी और रूपनगर में 9.5 मिमी बारिश हुई. होशियारपुर और अमृतसर में भी बारिश दर्ज की गई।

आज कहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर छींटे पड़ सकते हैं. 17 मार्च को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. दक्षिण तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Rain Alert: अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, अलर्ट जारी

Previous article Garena Free Fire Max के नए रिडीम कोड जारी, फ्री में मिल सकते हैं डायमंड और इन-गेम रिवॉर्ड
Next article Bhagalpur news महिला व उसकी नौ माह की बच्ची लापता, प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel