[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 17 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप के होर्मुज मिशन को झटका! मुंद्रा पोर्ट पहुंचा टैंकर शिवालिक, आज नंदा देवी की एंट्री

17 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप के होर्मुज मिशन को झटका! मुंद्रा पोर्ट पहुंचा टैंकर शिवालिक, आज नंदा देवी की एंट्री

0
17 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप के होर्मुज मिशन को झटका! मुंद्रा पोर्ट पहुंचा टैंकर शिवालिक, आज नंदा देवी की एंट्री
ट्रंप के होर्मुज मिशन को नहीं मिला समर्थन! फोटो- एआई

1. होर्मुज स्ट्रेट पर डोनाल्ड ट्रंप को झटका, इन देशों ने दिखाया ठेंगा

Hormuz Strait Crisis Diplomacy: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति को बड़ा झटका लगा है. मित्र राष्ट्रों (चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन) ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुलवाने के लिए जंगी जहाज भेजने की ट्रंप की मांग को ठुकरा दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. LPG संकट होगा खत्म? मुंद्रा पोर्ट पहुंचा विशाल टैंकर शिवालिक, आज हो सकती है नंदा देवी की एंट्री

Shivalik Ship Reaches Mundra Port: होर्मुज में तनाव के एलपीजी से लदा जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है. इसमें 45 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है. 17 मार्च को एक और जहाज नंदा देवी कांडला में लंगर डाल सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. भारत ने होर्मुज में सुरक्षित रास्ता मांगा, बदले में ईरान ने कर दी ऐसी डिमांड

Hormuz Strait: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में अपने जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता मांगा है. कुछ टैंकर वहां से सुरक्षित पार कर भारत पहुंच भी गए हैं. इधर भारत की मांग के बदले ईरान ने भी खास डिमांड कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. इजराइली राजदूत ने बताया 3-पॉइंट प्लान, कहा- ईरान पर यूं ही नहीं किया हमला

Iran Israel War: इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि ईरान पर हमला अचानक नहीं किया गया है. यह पहले से तय 3-पॉइंट रणनीति का हिस्सा था. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को 17 दिन बीत चुके हैं. दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार जारी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. राज्यसभा चुनाव में करारी हार मिलते ही कोलकाता निकले तेजस्वी, NDA ने किया क्लीन स्वीप

Tejashwi Yadav: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता रवाना हो गए हैं. एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि राजद उम्मीदवार एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. केरल चुनाव: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को टिकट, देखें पूरी सूची

Kerala Assembly Election: बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

BJP Candidate List West Bengal 2026: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाले वाम मोर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने पहली लिस्ट में 144 लोगों को टिकट देने का ऐलान किया है. इससे पहले माकपा ने अपने 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की . भाजपा के सभी 144 उम्मीदवारों के नाम यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

Left Front Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने 192 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें अनुभव के साथ-साथ युवाओं को भी मौका दिया गया है. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इलेक्शन कमीशन ने एक दिन पहले ही चुनाव का कार्यक्रम जारी किया था. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

BJP Candidate List Suvendu Adhikari: बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के अगले ही दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इन 144 प्रत्याशियों की लिस्ट में शुभेंदु अधिकारी का नाम 2 बार लिखा है. उन्हें नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर विधानसभा सीट से भी टिकट दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत

Bihar Rajya Sabha Election Result: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीटों पर कब्जा जमा लिया है. एनडीए को 202 और महागठबंधन को मात्र 37 वोट मिले. चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक गायब रहे. अब कांग्रेस इन विधायकों की सदस्यता रद्द कराने के लिए स्पीकर और सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में मनीष रंजन को नहीं मिली बेल, जमानत याचिका खारिज

Patna NEET Student Death Case: NEET छात्रा मौत मामले में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. एडीजे-6 की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. 5 करोड़ दो वरना…! बोकारो के व्यापारी रितेश सिंह को मिली मौत की चेतावनी, 4 पर FIR दर्ज

Bokaro Crime News: बोकारो के लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह से व्हाट्सएप कॉल के जरिये 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. अमन साहू और राहुल दूबे समेत 4 लोगों के खिलाफ बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. नए Nord सीरीज लाने की तैयारी में OnePlus, कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

OnePlus भारत में अपनी Nord सीरीज का नया लाइनअप लाने की तैयारी में दिख रही है. कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट से इसके संकेत दिए हैं, जबकि Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. नए अवतार में आ रही Renault Duster, जानिए लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स

मिड-साइज SUV सेगमेंट में Renault Duster अब नए अवतार में वापसी करने जा रही है. कंपनी नई 2026 Renault Duster को भारत में 17 मार्च को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. एक साथ 3 टीमें उतार सकते हैं, भारत की T20 क्रिकेट में डेप्थ को लेकर सूर्या का बयान

Suryakumar Yadav Statement: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारत के पास इतना टैलेंट है कि एक साथ तीन मजबूत टीमें उतारी जा सकती हैं. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ अपनी बॉन्डिंग और अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के तरीके को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, देरी हुई तो पैसे वापस !

24 Speed Post: डाक विभाग 17 मार्च 2026 से ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू करेगा. इसके तहत दिल्ली, मुंबई समेत छह शहरों में पार्सल 24 घंटे में पहुंचेगा. देर होने पर ग्राहकों को रिफंड भी मिलेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. प्रीलिम्स में अटके, इंटरव्यू में छूटे, लास्ट अटेम्प्ट में मिला UPSC AIR 27

UPSC AIR 27 Vikas Success Story: UPSC जैसी परीक्षा में एक-दो बार असफल होना आम बात है, लेकिन बार-बार कोशिश करते रहना आसान नहीं होता. हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गांव गिल्लू खेड़ा के रहने वाले विकास के कई अटेम्प्ट ऐसे ही गुजर गए. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार कोशिशों के बाद UPSC CSE 2025 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 27 हासिल कर परिवार का नाम रौशन कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. मोनालिसा ने खोली पवन सिंह की ‘अफेयर कुंडली’, अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर भी किया खुलासा

Pawan Singh Affairs: मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने यह भी बताया कि पवन सिंह के कई अफेयर्स रहे हैं. अक्षरा और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की. जानिए मोनालिसा ने क्या-क्या कहा? यहां पढ़ें पूरी खबर

19. The 50: फराह खान का फेवरेट फाइनलिस्ट कौन? जानिए किसे देंगी अपना वोट

The 50 फिनाले से पहले फराह खान ने बताया कौन है उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट. जानिए उन्होंने किसका नाम लिया और कौन है टॉप 4 फाइनलिस्ट्स. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. क्या ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक 17 मार्च का राशिफल

Rashifal 17 March 2026: आज 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

Previous article सिंह लव राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग या पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है दूरी?
Next article कर्क लव राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा या भावनात्मक उलझनें बढ़ा सकती हैं दूरी?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel