[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस किसानों के हक के लिए लड़ेगीः राहुल

कांग्रेस किसानों के हक के लिए लड़ेगीः राहुल

0
कांग्रेस किसानों के हक के लिए लड़ेगीः राहुल

कोरापुट : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी दक्षिण ओडिशा में चक्रवात हुदहुद से प्रभावित किसानों की अधिकतम एवं शीघ्र मदद के लिए केंद्र पर दबाव बनाएगी. गांधी ने जयपोर में चक्रवात प्रभावित किसानों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैं चक्रवात द्वारा हुए नुकसान का जायजा लेने और फसल बर्बादी के शिकार किसानों की परेशानियों को जानने के लिए यहां आया हूं.’’

किसानों को अर्थव्यवस्था की ‘रीढ की हड्डी’ बताते हुए अमेठी से सांसद ने कहा कि किसानों को चक्रवात के कारण बहुत नुकसान हुआ और कांग्रेस दबाव बनाने तथा केंद्र से अधिकतम सहायता सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी.उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकसभा में यह मुद्दा उठाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पीडित किसानों को उचित सहायता तथा राहत मिले.

मैं चक्रवात से हुए नुकसान को अपनी आंखों से देखने के लिए निजी रुप से यहां आया हूं ताकि इस मामले को उचित तरीके से उठाया जा सके.’’गांधी ने कहा कि उन्होंने किसानों से उनकी दुर्दशा के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत है कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता नहीं मिली है जबकि उनकी खडी फसल बर्बाद हो गई.गांधी ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं से भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने के लिए कहा गया ताकि यह सुनिश्चित हो कि राज्य सरकार द्वारा आपदा से प्रभावित किसानों को जरुरी सहायता मिले.

कांग्रेस महासचिव और ओडिशा के प्रभारी बी के हरिप्रसाद और ओपीसीसी प्रमुख जयदेव जेना के साथ गांधी ने कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर और पोटांगी खंडों के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया.गांधी ने कहा कि कांग्रेस चक्रवात प्रभावित लोगों को न्याय मिलना सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी तथा इस मामले को केंद्र तथा राज्य के स्तर पर असरदार तरीके से उठाया जाएगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel