[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National महाराष्ट्र में राजनाथ और हरियाणा में वेंकैया होंगे पर्यवेक्षक

महाराष्ट्र में राजनाथ और हरियाणा में वेंकैया होंगे पर्यवेक्षक

0
महाराष्ट्र में राजनाथ और हरियाणा में वेंकैया होंगे पर्यवेक्षक

नयी दिल्लीः महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर चर्चा शुरू हो गयी. भाजपा ने संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा करते हुए फैसला लिया कि दोनों राज्य में पर्यवेक्षक जायेंगे उसके बाद ही इस पर फैसला लिया जायेगा. संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई. इस बैठक में दो पृष्ठ का प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें भाजपा ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया. इस जीत के माध्यम से जनता ने नयी सरकार की नीतियों पर मुहर लगायी.

महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक के रूप में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जायेंगे वही हरियाणा में वैंकैया नायडू और दिनेश शर्मा के नाम पर फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र में राजनाथ को पर्यवेक्षक के रूप में भेजने के पीछे का कारण स्पष्ट है कि राजनाथ एक ऐसे नेता हैं जो भाजपा – शिवसेना के रिश्ते को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं. राजनाथ का पर्यवेक्षक के रूप में महाराष्ट्र में भेजा जाने का अर्थ शिवसेना से रिश्ते को एक बार फिर जोड़ने की ओर देखा जा रहा है. दूसरी तरफ एनसीपी के प्रस्ताव पर भी किसी भी तरह की विशेष चर्चा नहीं है.
संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग से बैठक की और चुनाव परिणाम और मुख्यमंत्री पद पर अलग से चर्चा की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel