[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 15 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: बिहार में अब ‘सम्राट’ राज, पहली बार होगा BJP का सीएम, ट्रंप और पीएम मोदी ने की बात

15 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: बिहार में अब ‘सम्राट’ राज, पहली बार होगा BJP का सीएम, ट्रंप और पीएम मोदी ने की बात

0
15 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: बिहार में अब ‘सम्राट’ राज, पहली बार होगा BJP का सीएम, ट्रंप और पीएम मोदी ने की बात
एक क्लिक में पढ़ें 20 बड़ी खबरें

1. होर्मुज नाकाबंदी के बाद एक्शन में पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर 40 मिनट तक की बात

PM Modi Talks To Donald Trump: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को फोन पर 40 मिनट तक बातचीत हुई. ईरान युद्ध के दौरान यह दूसरी बार है जब दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. पहले भाषण में सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार से सीखा सुशासन, अब बिहार को समृद्ध बनाना मेरा लक्ष्य

Samrat Choudhary: बिहार के अगले मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार मीडिया के सामने आए और राज्य को समृद्ध बनाने की बात कही. उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि नीतीश कुमार से उन्होंने शासन चलाने की बातें सीखी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ट्रांजिशन या प्लान्ड हैंडओवर? नीतीश का ‘आशीर्वाद’, सम्राट का उदय! माला पहनाकर बिहार को दिया नया ‘चौधरी’!

Samrat choudhary : नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाकर दिया बड़ा सियासी संकेत. क्या यही है बिहार का नया नेतृत्व? या नीतीश के उत्‍तराधिकारी? सत्ता के इस ट्रांजिशन के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने राजनीतिक गलियारों में बड़ा संदेश दे दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बिहार के गवर्नर से मिले सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री, फॉर्मूला तय, अब अंतिम सूची का इंतजार

Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उनकी कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री शामिल होंगे. भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा पुराने फार्मूले पर ही तय माना जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बिहार के सीएम पद पर पहली बार बीजेपी का राज, बदलेगी बिहार की राजनीति?

Samrat Choudhary : सम्राट चौधरी का बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है. यह बदलाव लंबे समय से चले आ रहे एक युग और उनके प्रभाव के अंत की कहानी भी लिखेगा, क्योंकि पहली बार बिहार में सीएम की कुर्सी पर बीजेपी का चेहरा नजर आएगा. सम्राट चौधरी अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं, वे कुशवाहा जाति (लव-कुश समीकरण) से हैं. उन्हें मुख्यमंत्री बीजेपी ने बिहार के जातीय समीकरण को एक तरह से साध लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. लालू के सिपाही कैसे बन गए मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद नेता? पढ़िए बिहार के नए सम्राट की पूरी कहानी

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी बिहार के अगले सीएम होंगे. साधारण बैकग्राउंड से राजनीति शुरू करने वाले सम्राट ने अलग-अलग दलों में काम किया. अब वे राज्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ईरान ने 5 अरब देशों से मांगा हर्जाना, इजराइल-अमेरिकी हमले के लिए ठहराया जिम्मेदार

Iran US Conflict: ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी के बीच ईरान ने अरब देशों से हर्जाने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. बंगाल चुनाव 2026 से पहले रणक्षेत्र बना धापा, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प

Kolkata Political Violence 2026: कोलकाता के धापा और बड़ानगर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई. प्रियंका टिबड़ेवाल ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया. इलेक्शन कमीशन से की शिकायत. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. बंगाल चुनाव 2026: हावड़ा में बोलीं ममता बनर्जी- कोई वोट देने से रोके तो झाड़ू उठा लें

Mamata Banerjee Howrah Rally 2026: हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर रैली में सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर एआई (AI) के जरिये 90 लाख वोट काटने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा को दंगाई बताते हुए जनता से झाड़ू उठाकर विरोध करने को कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. बंगाल में 2926 उम्मीदवारों में महामुकाबला, अब EVM पर दिखेंगी प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें

West Bengal Election 2026 Candidates List: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है. दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 2,926 उम्मीदवार मैदान में हैं. जानें किस चरण में कितने प्रत्याशी हैं और EVM पर फोटो वाली नयी सुविधा क्या है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. CSK vs KKR: चेन्नई की लगातार दूसरी सुपर जीत, केकेआर को 32 रन से हराया

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. इसके साथ ही सीएसके ने लगातार दूसरी जीत भी अपने नाम कर लिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. परिसीमन पर स्टालिन और रेवंत रेड्डी का हल्ला बोल, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

Delimitation: दक्षिण के दो प्रमुख गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों एमके स्टालिन और ए रेवंत रेड्डी ने परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके राज्यों को नुकसान हुआ तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत, बॉयलर फटने से हुआ हादसा

Power Plant Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को वेदांता के पावर प्लांट के बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. झारखंडी लोक कला का गौरव बढ़ा: गायक डॉ लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक को ‘गुरु रत्न सम्मान’

Dr Lakshmikant Baraik: नागपुरी संगीत को बढ़ावा देने में जुटे डॉ. लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक के नाम एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. “भारत के गवैयों” संस्था द्वारा उन्हें वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “गुरु रत्न सम्मान” से नवाजा गया है. 14 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. झारखंड की मिट्टी की खुशबू बिखेरने वाले डॉ. बड़ाईक के इस सम्मान से कला जगत में खुशी का माहौल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, ऐसे करें पहचान

फोन कॉल के दौरान अलर्ट टोन या बीच-बीच में बीप साउंड सुनाई दे तो समझें कि बातचीत रिकॉर्ड हो रही है. WhatsApp कॉल भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप्स से सुरक्षित नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. आपकी ऑटोमैटिक कार में ये छोटा सा बटन आखिर इतना जरूरी क्यों है? जानें इसके फायदे

ऑटोमैटिक कार में छोटा सा Shift Lock Release बटन मुश्किल समय में बड़े काम में आता है. बैटरी डाउन हो या गाड़ी फंस जाए, यही फीचर कार को आसानी से न्यूट्रल में लाने में मदद करता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. IIT खड़गपुर ने लॉन्च किए 4 AI Course, जॉब के साथ भी बन सकते हैं टेक लीडर

IIT Kharagpur AI Course: देश के टॉप इंस्टीट्यूट में गिन जाने वाले IIT खड़गपुर ने 2026 के लिए चार नए ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किए हैं. खास बात यह है कि ये कोर्स खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किए गए हैं, ताकि नौकरी करते हुए भी लोग AI की एडवांस स्किल्स सीख सकें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Lukkhe: किंग की डेब्यू सीरीज ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, जानें कब देखें चंडीगढ़ की रैप राइवलरी की कहानी

Lukkhe वेब सीरीज की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और कब-कहां देख सकते हैं यह रैप ड्रामा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Tejasswi Prakash Karan Kundrra Wedding: क्या सच में हो गई तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Wedding: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग शादी की अफवाहों पर दिया साफ जवाब. जानिए क्या है सच्चाई और क्या है दोनों का वेडिंग प्लान. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article रोमांस में जुनून या रिश्तों में उलझन? पढ़ें आज 15 अप्रैल का लव राशिफल
Next article बंगाल चुनाव 2026: बरनॉल-बोरोलीन वालों को हम आइसक्रीम खिलायेंगे, भाजपा पर ममता बनर्जी का अनोखा तंज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel