जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड, चार उग्रवादी ढेर
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में चार उग्रवादी मारे गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कुपवाडा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट खुफिया सूचना पर आधारित कार्रवाई में चार उग्रवादी मारे गए.’’ प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड तडके शुरु हुई और मुठभेड […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 20, 2014 5:50 PM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में चार उग्रवादी मारे गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कुपवाडा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट खुफिया सूचना पर आधारित कार्रवाई में चार उग्रवादी मारे गए.’’ प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड तडके शुरु हुई और मुठभेड स्थल से चार एके 47 राइफल बरामद की गयी.
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘उग्रवादियों की शिनाख्त और समूह से जुडाव का पता चलाया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा कि अभी तक जो सूचना मिली उससे यह नहीं लगता कि यह घुसपैठ की कोई कोशिश है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
