[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को वापस ले जाया गया डासना जेल

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को वापस ले जाया गया डासना जेल

0
निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को वापस ले जाया गया डासना जेल

मेरठ: निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को आज मेरठ से डासना जेल वापस ले जाया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कोली की फांसी को 29 अक्‍टूबर तक के लिए टाल दिया है. फांसी टलने के बाद से उसे मेरठ जेल से डासना जेल लाने की तैयारी की जा रही थी.

जेल प्रशासन ने आज दोपहर में कोली को डासना जेल ले जाने के संबंध में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी और इस पूरे अभियान को बेहद गोपनीय तरीके से संचालित किया गया. इन दिनों मेरठ जेल के बाहर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक्स मीडिया का जमावडा लगा है लेकिन किसी को कोली को डासना जेल ले जाए जाने की भनक तक नहीं लगी. आज सुबह जेल प्रशासन को मुख्यालय से कोली को मेरठ से डासना जेल भेजे जाने के आदेश मिले और फिर तुरन्त कडी सुरक्षा के बीच कोली को डासना जेल ले जाया गया.

बाद में भाषा से बातचीत में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मोहम्मद हुसैन मुस्तफा रिजवी ने कोली को डासना जेल में वापस स्थानान्तरित किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे कोली को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डासना जेल के लिए स्थानान्तरित कर दिया गया है. उच्चतम न्यायालय द्वारा कोली की फांसी पर 29 अक्टूबर तक रोक लगाए जाने के बाद से ही कोली को मेरठ से वापस डासना जेल भेजे जाने की कवायद चल रही थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel