[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मणिपुर के राज्यपाल दुग्गल का इस्तीफा

मणिपुर के राज्यपाल दुग्गल का इस्तीफा

0
मणिपुर के राज्यपाल दुग्गल का इस्तीफा

नयी दिल्ली : मणिपुर के राज्यपाल विनोद कुमार दुग्गल ने गुरुवार की रात राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस वर्ष मई में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से वह यूपीए शासन में नियुक्त नौवें ऐसे राज्यपाल हैं, जिन्होंने त्यागपत्र दिया है.

दुग्गल मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. पूर्व गृह सचिव दुग्गल से पूछा गया कि क्या उनसे पद छोड़ने को कहा गया था, तो दुग्गल (69) ने कहा, मैंने अपनी तरफ से इस्तीफा दिया है. वह 31 दिसंबर को मणिपुर के राज्यपाल बने थे.

पूर्व गृह सचिव दुग्गल ने बताया, मैंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. यह पूछे जाने पर कि क्या उनसे पद छोड़ने को कहा गया था, 69 वर्षीय दुग्गल ने कहा, मैंने अपनी तरफ से इस्तीफा दिया है. दुग्गल पिछले साल 31 दिसंबर को मणिपुर के राज्यपाल बने थे.

वर्ष 2005 से 2007 के बीच केंद्रीय गृह सचिव रह चुके दुग्गल इस हफ्ते इस्तीफा देने वाले दूसरे राज्यपाल हैं. शीला दीक्षित ने 26 अगस्त को केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था. राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्र से संकेत मिलने पर पश्चिम बंगाल के एम के नारायणन, नगालैंड के अश्विनी कुमार, उप्र के बीएल जोशी, गोवा के बीवी वांचू और छत्तीसगढ़ के शेखर दत्त ने इस्तीफा दे दिया था.

मिजोरम के राज्यपाल ने नगालैंड में तबादला होने पर जुलाई और महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन ने मिजोरम तबादला होने पर 24 अगस्त को इस्तीफा दिया था. नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के आने के बाद कमला बेनीवाल को मिजोरम के राज्यपाल और पुडुचेरी के उप राज्यपाल वीरेन्द्र कटारिया को बर्खास्त किया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel