[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कुमार अनुपम सहित 21 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

कुमार अनुपम सहित 21 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

0
कुमार अनुपम सहित 21 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

नयी दिल्ली:साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को 21 भारतीय भाषाओं के लिए वर्ष 2014 के युवा पुरस्कारों की घोषणा की. हिंदी के लिए यह पुरस्कार कुमार अनुपम को दिया गया. अकादमी की विज्ञप्ति में बताया गया कि गुवाहाटी में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में डोगरी, कश्मीरी और सिंधी को छोड़ कर 13 कविता संग्रह और तीन उपन्यास, चार कहानी संग्रह और एक निबंध संग्रह को पुरस्कृत करने का निर्णय किया गया. इसमें बताया गया कि कुमार अनुपम (हिंदी), अभिमन्यु महतो (बांग्ला), अनिल चावड़ा (गुजराती), प्रवीण कश्यप (मैथिली), गगनदीप शर्मा (पंजाबी), राजू राम बिजरणियां ‘राज’ (राजस्थानी) और इल्तेफात अहमदी (उर्दू) सहित 13 कविता संग्रह को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा, पराम्बा योगमाया (संस्कृत) सहित चार कहानी संग्रह को पुरस्कृत किया गया.

दिनेश चमोला सहित 24 लेखकों को बाल साहित्य पुरस्कार

साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को वर्ष 2014 के बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की. हिंदी के लिए यह पुरस्कार दिनेश चमोला ‘शैलेश’ को प्रदान किया गया. डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल द्वारा चुने गये सात कथाकार, छह कहानी संग्रह, एक उपन्यास, एक निबंध संग्रह और आठ लेखकों को यह पुरस्कार देने का निर्णय किया गया. कुलबीर सिंह सूरी (पंजाबी) और नीरज दइया (राजस्थानी) सहित सात कथाकारों, दिनेश चमोला ‘शैलेश’, जीवकांत (मैथिली) और महबूब राही (उर्दू) सहित 6 कवियों और हामिद सिराज (कश्मीरी) के लघु उपन्यास को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा, गौरी धर्मपाल (बांग्ला), सुभद्रा सेन गुप्ता (अंगरेजी) और माधुरी पुरंदरे (मराठी) सहित आठ लेखकों को समग्र योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार 14 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदान किये जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel