असम-नागालैंड सीमा पर हिंसा में एक की मौत,अर्धसैनिक बल रवाना

गोलाघाट(असम):असम- नागालैंड सीमा पर गोलाघाट में एक हिंसा की घटना सामने आयी है. हिंसा में नागालैंड के कथित विद्रोहियों ने उत्पात मचाया है और घरों में आग लगा दी.जिससे एक व्यक्ति की मौत और अन्य कई लोग घायल हो गये हैं.... घटना के बाद इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है. पुलिस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 13, 2014 3:40 PM

गोलाघाट(असम):असम- नागालैंड सीमा पर गोलाघाट में एक हिंसा की घटना सामने आयी है. हिंसा में नागालैंड के कथित विद्रोहियों ने उत्पात मचाया है और घरों में आग लगा दी.जिससे एक व्यक्ति की मौत और अन्य कई लोग घायल हो गये हैं.

घटना के बाद इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने आज यह जानकारी दी.गोलाघाट जिले के चेटीगांव इलाके में नाराज भीड़ 155सीआरपीएफ बटालियन कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रही थी. ये लोग नगालैंड के संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा दो लडकों के अपहरण का विरोध कर रहे थे.

सीआरपीएफ के कर्मी उत्पातियों पर काबू पाने में नाकाम रहे तो उन्हें तितर बितर करने के लिए डंडे चलाए. इस दौरान उत्पातियों ने सीमा के उस तरफ से गोलियां चलाईं. फायरिंग में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए.

उत्पातियों ने कुल 15 मकानों में आग लगा दी. डर के मारे जिले के चेतियागांव, रुमानबस्ती, तेनपुर, लचितगांव और जाधाजीबस्ती के लोग अपने घरों से भाग गए.असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने संसदीय सचिव एतुवा मुंडा और अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक एपी राउत से हालात का जायजा लेने को कहा है.