[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 14 मार्च की टॉप 20 खबरें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत को ईरान का ग्रीन सिग्नल! इंडिगो ने बढ़ाया किराया

14 मार्च की टॉप 20 खबरें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत को ईरान का ग्रीन सिग्नल! इंडिगो ने बढ़ाया किराया

0
14 मार्च की टॉप 20 खबरें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत को ईरान का ग्रीन सिग्नल! इंडिगो ने बढ़ाया किराया
एक क्लिक में पढ़ें 20 बड़ी खबरें

1. ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

भारत के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमारा दोस्त है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. 55 लाख की जगह 76 लाख सिलेंडर हो रहे बुक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा घबराएं नहीं, सप्लाई जारी है

LPG Crisis: सरकार ने साफ कहा है कि देश में गैस की उतनी कमी नहीं है जितनी दिखाई जा रही है, बल्कि डर की वजह से बुकिंग अचानक बढ़ गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो ने फ्लाइट टिकट महंगे करने का ऐलान किया है. 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लगेगा. कंपनी के मुताबिक ATF की कीमतें ज्यादा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर सस्पेंस, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह में कांटे की टक्कर

Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा की 5वीं सीट के लिए खींचतान जारी है. एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा और राजद के एडी सिंह के बीच मुकाबला फंस गया है. 41 वोटों के लक्ष्य को पाने के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM के 5 विधायक की भूमिका अहम होगी. इनसे तेजस्वी यादव और एनडीए दोनों संपर्क कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. बिहार विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड खंगाल रहा कोना-कोना

Bihar News: पटना से बड़ी खबर आई है. बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सचिवालय को एक ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बिहार में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 100 से अधिक जवान, बांका पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया. दोपहर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक पुलिस जवानों को उल्टी और दस्त होने लगा. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. सहरसा को सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर..

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर अगले महीने में जारी होने का ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादों की दुकान, फूट डालने वाली पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी स्वार्थी राजनीति करती है, विभिन्न समुदायों में फूट डालती है और झूठे वादों की दुकान है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बोडोलैंड की पीढ़ियों को झूठे सपनों में उलझाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है. यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरी चीजें खरीद सकें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. झारखंड में एसआईआर की तैयारी तेज, घर-घर जाएंगे बीएलओ

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी तेज हो गई है. बीएलओ घर-घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और जानकारी जुटाएंगे. हर घर पर स्टीकर लगाया जाएगा. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूट न जाए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. झारखंड पुलिस को मिलीं नई गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा – कानून व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद

Ranchi News: झारखंड में पुलिस को नई दोपहिया और चार पहिया वाहन दिए गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इससे पुलिस किसी भी घटना स्थल तक तेजी से पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी. कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए और कानून व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बढ़ायेगा ऑब्जर्वरों की संख्या, लायेगा वोटरों का सप्लीमेंटरी लिस्ट

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग इस बार पर्यवेक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी करने जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. मेरा भाई मेरा दिल है, भाभी सानिया से सारा तेंदुलकर ने कही दिल की बात

Sara Tendulkar Message for Saaniya Chandhok: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मुंबई में हुई शादी की तस्वीरें सारा तेंदुलकर ने शेयर की हैं. सारा ने एक वीडियो भी डाला है जिसमें वह स्टेज से अपनी भाभी सानिया को अपनी बहन बता रही हैं. सारा ने सानिया से कहा कि वह उनके भाई का हमेशा ध्यान रखें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा

Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका वनडे में सलमान आगा का रन आउट बड़ा विवाद बन गया है. गेंद उठाकर गेंदबाज को देने के चक्कर में आगा आउट हो गए. इस फैसले से नाराज होकर उन्होंने मैदान पर हेलमेट फेंक दिया, जिसके कारण अब उन पर आईसीसी की सजा का खतरा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

अगर आपने LPG सिलेंडर बुक किया है और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो उसका स्टेटस जानना बेहद आसान है. गैस कंपनियां वेबसाइट, मोबाइल ऐप और WhatsApp के जरिए कुछ ही स्टेप्स में आप पता लगा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Lava Bold 2 5G: देसी कंपनी लेकर आई 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, देखें कीमत और फीचर्स

लावा ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 लॉन्च कर दिया है. फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर, 6.67 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. UPSC में भाई-बहन की धांसू एंट्री, आदित्य AIR 154 आयुषी को रैंक 361

Brother and Sister Cracked UPSC: UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जैसे ही सामने आया आजमगढ़ के उपाध्याय परिवार में खुशी का माहौल बन गया. सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में यहां के भाई-बहन ने एक साथ सफलता हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया. आदित्य को ऑल इंडिया रैंक 154 मिली है, जबकि उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. यूपी में SI परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगी Free बस सर्विस, सोशल मीडिया पर फेक खबर वायरल

UP Police SI Exam 2026: UPSRTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि राज्य की सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा को लेकर फैल रही खबर पूरी तरह फर्जी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. मोनालिसा का पुराना वीडियो वायरल- “पापा मम्मी की पसंद से करूंगी शादी”

Viral Girl Monalisa Wedding: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी की. शादी के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही विवाद शुरू हो गया है. मोनालिसा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती दिखाई दे रही हैं कि वह जब भी शादी करेंगी अपने मम्मी पापा की मर्जी से करेंगी. अब ऐसे में मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20.Anupama: क्या अनुज के बाद दिग्विजय के साथ अनुपमा की बनेगी जोड़ी? सचिन त्यागी ने खोला राज

Anupama: टीवी शो अनुपमा में सचिन त्यागी ने दिग्विजय का किरदार निभाया है. एक इंटरव्यू में सचिन ने बताया कि वह इतने सफल शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article 18680 करोड़ की रेल-रोड परियोजनाओं से चमकेगा बंगाल, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जायेंगीं ममता बनर्जी!
Next article April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel