[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ध्यानचंद को भारत रत्न नहीं,सरकार ने नहीं की किसी नाम की सिफरिश

ध्यानचंद को भारत रत्न नहीं,सरकार ने नहीं की किसी नाम की सिफरिश

0

नयी दिल्ली:महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को भारत रत्न दिये जाने के मामले के मामले में संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडु और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया है कि मोदी सरकार ने फिलहाल किसी के लिये भी भारत रत्न की सिफारिश नहीं की है.

गौरतलब है कि गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू के संसद में दिये बयान के बाद गलतफहमी हो गयी थी. गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवा में कहा कि

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की सिफारिश आई थी. जिसे गृह मंत्रालय ने आगे बढा लिया है. लेकिन वे यह बताना भूल गये थे कि यह सिफारिश पिछली सरकार के वक्त की है.

रिजूजू के इस बयान पर गृह मंत्री और संसदीय कार्यमंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि भारत रत्न के लिये अभी किसी के भी नाम की चर्चा महीं हुई है. वेंकैया नायडू ने कहा कि इस मामले पर चल रही बातों मे कोई दम नहीं है.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि ऐसा कोई प्रश्न विचाराधीन नहीं है. पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत रत्न मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी ने पहले ही इस मामले में स्पष्टीकरण दे दिया है.

मीडिया मे लगातार खबरें आ रहीं थी कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न दिया जा सकता है. साथ ही मीडिया में भारत रत्न को लेकर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का नाम भी चर्चा में है.

रविवार से मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सर्वोच्च सम्मान दे सकती है। तभी से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम भी चर्चा में है।

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel