Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony: ”केजरीवाल की तीसरी कसम” : हाथ में ”नायक” का पोस्टर लेकर पहुंचे समर्थक

Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यानी आज यहां रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हजारों की संख्‍या में समर्थक रामलीला मैदान पहुंचे. यहां का दृश्‍य मनोरम […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 16, 2020 10:29 AM

Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यानी आज यहां रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हजारों की संख्‍या में समर्थक रामलीला मैदान पहुंचे. यहां का दृश्‍य मनोरम नजर आया.

दिल्ली के कोने-कोने से पहुंचे समर्थक बेहद उत्साहित दिखे. समर्थकों के हाथ में केजरीवाल के पोस्टर थे जिसमें लिखा था नायक…इन पोस्टरों ने सबका ध्‍यान खींच लिया. रविवार को छुट्टी होने की वजह से सुबह से ही समर्थकों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था. मंच को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था. आपको बता दें कि शपथग्रहण में दिल्ली के आम लोगों को आमंत्रित करने का काम आम आदमी पार्टी की ओर से किया गया था.

अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम स्व. शीला दीक्षित के बाद दूसरे ऐसे शख्‍स हैं जो तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद पर काबिज हुए. केजरीवाल इससे पहले भी दोनों बार रामलीला मैदान में ही शपथ ले चुके हैं. शपथ समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी नजर आये. इनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि को पार्टी की ओर से आमंत्रण दिया गया था.

रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल अनिल बैजल शपथ दिलायी.