[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- अब हमारा ध्यान नक्सलवाद के खत्मे पर

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- अब हमारा ध्यान नक्सलवाद के खत्मे पर

0
भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- अब हमारा ध्यान नक्सलवाद के खत्मे पर

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद कहा कि अब हमारा ध्यान नक्सलवाद के खत्मे पर होगा. बोडोलैंड और ब्रू ऐतिहासिक समझौता है. इस समझौते से शांति और व्यवस्था कायम होगी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से विकास का नया निकलेगा.

मंगलवार को पार्टी सांसदों से पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन जनता भ्रमित नहीं हुई और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है. उन्होंने ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोडो समझौते को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पहले की सरकारों ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया था. बैठक में प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर की ब्रू जनजातियों को असम में बसाने को लेकर जानकारी दी और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण फैसला है.

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए. पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में सांसदों की ड्यूटी लगायी जाएगी. ये सांसद अगले कुछ दिन तक अलग अलग क्षेत्रों में रह कर पार्टी उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे.

संसद भवन परिसर संसद ग्रंथालय में भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel