[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केरल में कोरोना वायरस की मरीज को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया

केरल में कोरोना वायरस की मरीज को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया

0
केरल में कोरोना वायरस की मरीज को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया

त्रिशूर (केरल) : केरल में स्वास्थ्य अधिकारियों ने नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई एक छात्रा को शुक्रवार को जनरल अस्पताल से यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलेज की छात्रा को शुक्रवार की सुबह सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाए गए एक अलग वार्ड में भर्ती किया गया है. नोवेल कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर डॉक्टरों से संपर्क करने के बाद से मरीज को यहां जनरल अस्पताल के एक अलग वार्ड में रखा गया था .

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने राज्य में नोवेल कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को देर रात यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उच्च स्तरीय बैठक की. इसके बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाने का फैसला लिया गया.
यहां मेडिकल कॉलेज में अलग से एक विशेष वार्ड बनाया गया है जिसमें एक बार में कम से कम 24 मरीजों का इलाज करने की सुविधा है. राज्य में कम से कम 1,053 लोगों को निगरानी में रखा गया है. वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार इस आपात स्थिति से निपट रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को बताया था कि मरीज की कोरोना वायरस की जांच में नतीजा पॉजिटिव आया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel