नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच शाहीन बाग का मुद्दा सुर्खियों में है. इस पर सियासत खूब हो रही है. संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में 47 दिनों से जारी प्रदर्शन अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. वहीं इसके पक्ष और विपक्ष में नारेबाजी भी जबरदस्त तरीके से हो रहे हैं. खासकर, भाजपा नेता शाहीन बाग को लेकर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा बयान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुन चुघ का है जिन्होंने शाहीन बाग की तुलना आईएसआईएस से की है.
We will not let Delhi become Syria and allow them to run an ISIS-like module here,where women and kids are used. They are trying to create fear in the minds of people of Delhi by blocking the main route. We will not let this happen.(We will not let Delhi burn).#ShaheenBaghKaSach
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) January 29, 2020
