[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले दो दिन में निपटा लें अपने बैंक से जुड़े सभी काम, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक रहेंगे बंद

अगले दो दिन में निपटा लें अपने बैंक से जुड़े सभी काम, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक रहेंगे बंद

0
अगले दो दिन में निपटा लें अपने बैंक से जुड़े सभी काम, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक रहेंगे बंद
नयी दिल्लीः अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो 31 जनवरी से पहले निपटा लें. क्योंकि हड़ताल के चलते बैंक शुक्रवार से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे. शुक्रवार और शनिवार को बैंकों की हड़ताल है. तीन दिनों तक अगर बैंकों का कामकाज ठप रहता है तो जनवरी की सैलरी आने में देरी और एटीएम में कैश की किल्लत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अपने पास कैश का पूरा इंतजाम रखें और अगर कोई बड़ी जरूरत है तो अगले दो दिनों में बंदोबस्त कर लें.
इस हड़ताल की तारीखें काफी अहम हैं क्योंकि 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे और एक फरवरी को देश का बजट पेश किया जाना है.एक फरवरी को फरवरी का पहला शनिवार है, लेकिन उस दिन बैंक बंद रहेंगे तो फरवरी में बैंकों के कामकाजी दिन और घट जाएंगे. बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने इस हड़ताल की अपील की है. यह ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स समेत नौ कर्मचारी संगठनों का निकाय है. एआईबीओसी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त के साथ सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही. इसीलिए कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल नोटिस को वापस नहीं लिया है.
बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर, 2017 से लंबित है. एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने एक बयान में कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जतायी गयी है. इस कारण हड़ताल को लेकर दिया गया नोटिस कायम है. उन्होंने कहा कि आईबीए के अड़ियल रुख के कारण हमारे पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.
हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होगा. इसको देखते हुए बैंक ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हैं, लेकिन इसे हम पर बैंक प्रबंधन और आईबीए ने थोपा है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 31 जनवरी से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से कामकाज कुछ हद तक प्रभावित होगा. अगर प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो यह बजट सत्र शुरू होने के साथ होगी. 2020-21 का बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा. बता दें कि जनवरी 2020 में यह बैंकों की दूसरी हड़ताल है.
इससे पहले आठ जनवरी को भारत बंद में भी छह बैंक कर्मचारी यूनियन शामिल हुए थे. उस दिन ज्यादातर बैंक बंद रहे थे और जो खुले भी थे उसके कामकाज पर काफी असर पड़ा था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel