[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अर्जुन मुंडा बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

अर्जुन मुंडा बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

0

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराये गये चुनाव में निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) के अध्यक्ष चुने गये. एएआइ के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के समर्थन से मुंडा ने सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी बीवीपी राव को 34-18 के अंतर से हराया.

मुंडा के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की, जिनका कार्यकाल चार साल का होगा. महाराष्ट्र के प्रमोद चंदुरकर ने सचिव पद के चुनाव में चंडीगढ़ के महासिंह को 31-21 से हराया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यु ने मणिपुर के जीए इबोपिशाक को 32-20 से शिकस्त दी. कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह तोमर ने ओड़िशा के समिख्या नंदा दास को 34-18 से हराया. कुल 31 राज्य संघ एएआइ का हिस्सा हैं, लेकिन केवल 26 राज्यों को मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिला, जहां प्रत्येक राज्य के दो-दो मत थे.
उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं हैं. इस तरह कुल 52 मतों से अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, सात संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष सहित 19 सदस्यीय कार्यकारी समिति का चयन हुआ. मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं और वह बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं.
वह तीरंदाजी की अकादमी भी चलाते हैं, जिसने पूर्व नंबर एक दीपिका कुमारी के खेल में सुधार करने में अहम भूमिका निभायी है. चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक हुए जहां विश्व तीरंदाजी ने भी चुनावों पर नजर रखने के लिए अपने पर्यवेक्षक के रूप में काजी राजीब उद्दीन अहमद चापोल को भेजा था.
इससे पहले मुंडा और राव की अगुवाई वाले दो गुटों ने पिछले साल जून में नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग चुनाव करवाये थे, जिससे बाद विश्व तीरंदाजी ने एएआइ को निलंबित कर दिया था. एशिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष चापोल अब विश्व तीरंदाजी के अपनी रिपोर्ट को सौपेंगे, जिसके आधार पर इस एएआइ से निलंबन हटाने का फैसला किया जायेगा.
निर्वाचित सदस्य : अध्यक्ष : अर्जुन मुंडा. महासचिव : प्रमोद चंदुरकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष : कैप्टन अभिमन्यु सिंह, उपाध्यक्ष : अमरिंदर सिंह, रूपक देबरॉय, केके जादम, रूपेश कर, चेतन कवेल्का, कैलाश मुरारका, पिया बनियाला नोंगब्री, डीके विद्यार्थी. संयुक्त सचिव : दिनेश भील, केबी गुरुंग, राम निवास हुड्डा, सुमंता मोहंती, कोमजुम रिब्बा, जोरिस पॉलोज उम्माचेरिल और शिहान हुसैनी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel