[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National HRD मिनिस्ट्री से मुलाकात के बाद बोले JNU के VC, विश्वविद्यालय में माहौल शांतिपूर्ण और सामान्य

HRD मिनिस्ट्री से मुलाकात के बाद बोले JNU के VC, विश्वविद्यालय में माहौल शांतिपूर्ण और सामान्य

0
HRD मिनिस्ट्री से मुलाकात के बाद बोले JNU के VC, विश्वविद्यालय में माहौल शांतिपूर्ण और सामान्य

नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वीसी एम जगदीश कुमार ने आज कहा कि विश्वविद्यालय में माहौल शांतिपूर्ण और सामान्य है. विश्वविद्यालय में सामान्य पठन-पाठन शुरू हो गया है. हम यह चाहते हैं कि विश्वविद्यालय के तमाम स्टूडेंट अपने शैक्षणिक लक्ष्य को प्राप्त करें.

गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन की पांच सदस्यीय टीम से आज मुलाकात की. इस टीम में विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार भी शामिल थे. यह आपात बैठक परिसर में जारी स्थिति पर चर्चा करने और छात्रों एवं प्रशासन के बीच मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए बुलाई गयी थी. जेएनयू के रजिस्ट्रार और तीन रेक्टर भी इस टीम का हिस्सा थे.

इधर पुलिस को परिसर में पिछले हफ्ते हुए हमले के सिलसिले में तीन और शिकायतें मिली हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच जनवरी की घटना के संबंध में अब तक कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. गौरतलब है कि पांच जनवरी को कुछ नकाबपोश लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था.

परिसर में रविवार को हुई हिंसा की जांच कर रही अपराध शाखा सभी 14 शिकायतों की जांच भी कर रही है. इससे पहले, पुलिस को हिंसा के संबंध में 11 शिकायतें मिली थीं. इनमें से, एक शिकायत एक शिक्षक द्वारा दर्ज कराई गई है जबकि अन्य छात्रों द्वारा दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक, हमें 14 शिकायतें मिली हैं और आगे भी कोई शिकायत आएगी, तो उन्हें जांच के लिए अपराध शाखा को भेजा जाएगा.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel