जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा- कुलपति को हटाये जाने तक कोई समझौता नहीं

नयी दिल्ली : जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एम जगदीश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक छात्र और संकाय नरम नहीं पड़ेंगे.... मानव संसाधन विकास (एचआरडी) अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की. घोष ने कहा कि उन्होंने मानव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 9, 2020 7:51 PM

नयी दिल्ली : जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एम जगदीश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक छात्र और संकाय नरम नहीं पड़ेंगे.

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की. घोष ने कहा कि उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कुलपति को हटाने का अनुरोध किया है जिस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में शुक्रवार को बातचीत होगी. उन्होंने कहा, वीसी को हटाने के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कोई समझौता नहीं होगा. वह अब भी यही सोच रहा है कि वीसी को हटाया जाना चाहिए या नहीं.