[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National प्रधानमंत्री मोदी ने आम बजट 2020 के बारे में लोगों से सुझाव मांगे

प्रधानमंत्री मोदी ने आम बजट 2020 के बारे में लोगों से सुझाव मांगे

0
प्रधानमंत्री मोदी ने आम बजट 2020 के बारे में लोगों से सुझाव मांगे

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी वित्त वर्ष के लिये संसद में पेश किये जाने वाले केन्द्रीय बजट के लिए आम लोगों से विचार और सुझावों को आमंत्रित किया है. मोदी ने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय बजट 130 करोड़ भारतीयों की आशा, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ता है. मैं आप सभी को इस वर्ष के बजट के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं.

गौरतलब है कि नये बजट के बारे में नागरिक भागीदारी मंच ‘mygov’ पर सुझाव आमंत्रित किये गए हैं. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने का अनुमान है और एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को देश के शीर्ष 10 कारोबारियों से मुलाकात की थी और अर्थव्यवस्था में सुधार, रोजगार सृजन और विकास दर सहित अन्य विषयों पर चर्चा की थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel