[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National iPhone खरीदने के लिए 12वीं के छात्र ने की एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश

iPhone खरीदने के लिए 12वीं के छात्र ने की एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश

0
iPhone खरीदने के लिए 12वीं के छात्र ने की एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश

नोएडा : कीमती आईफोन खरीदने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र ने कथित रूप से एटीएम मशीन तोड़कर धन चुराने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को रेलवे रोड़ के पास स्थित ओरिएंटल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया.

इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी. उन्होंने बताया, पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र अनुराग को गिरफ्तार किया है. यह छात्र बीती रात दादरी में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को कुल्हाड़ी मारकर तोड़ रहा था, तभी इसकी गिरफ्तारी हुई.

उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार छात्र ने बताया कि वह आईफोन खरीदना चाह रहा था और इसलिए उसने कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम तोड़ने के लिए प्रयोग में लायी गई कुल्हाड़ी और एक चाकू भी बरामद किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel