श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड, कई वाहन क्षतिग्रस्त
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.... पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाके में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 4, 2020 1:20 PM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.
...
पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाके में कवदारा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने दोपहर को ग्रेनेड फेंका.
उन्होंने बताया कि इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गयी और इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
