[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने तमिल वक्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने तमिल वक्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

0
भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने तमिल वक्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

चेन्नई : तमिलनाडु भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘भड़काऊ’ टिप्पणी करने के लिए तमिल वक्ता नेल्लई कन्नन की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार को यहां प्रदर्शन किया. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा समेत प्रदर्शनकारियों ने कन्नन के खिलाफ नारेबाजी की, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

प्रदर्शन का आयोजन मरीना बीच फ्रंट पर गांधी की प्रतिमा के निकट आयोजित किया गया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर नजदीक में ही मेलापुर में एक विवाह भवन ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि उसने किसी को भी मरीना बीच पर या उसके आसपास प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन, एल गणेशन और सी पी राधाकृष्णन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

तिरुनेवेली में शनिवार को सीएए के खिलाफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की एक सभा में कन्नन के कथित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था. भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. कन्नन तमिल साहित्यकार हैं और साहित्य तथा व्याख्यान पर आधारित टीवी कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं.

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने सोमवार को पुलिस में शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कन्नन ने सभा में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का नाम लेते हुए उन पर टिप्पणी की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel