शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग, दो डिब्बे पूरी तरह जल कर खाक

चंडीगढ़ : अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में जालंधर जिले के करतारपुर के निकट अचानक आग लग गयी. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.... रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आग लगने से शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 19, 2019 1:19 PM

चंडीगढ़ : अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में जालंधर जिले के करतारपुर के निकट अचानक आग लग गयी. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आग लगने से शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पूरी तरह जल कर खाक हो गये वहीं तीसरे डिब्बे को मामूली नुकसान पहुंचा है.

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल भेजा गया. उन्होंने बताया कि प्रभावित डिब्बों को हटाने के बाद रेलगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

घटना से करीब चार घंटे तक रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित रहा. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.