[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल की अर्जी पर कल भी जारी रहेगी सुनवाई

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल की अर्जी पर कल भी जारी रहेगी सुनवाई

0
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल की अर्जी पर कल भी जारी रहेगी सुनवाई

नयी दिल्‍ली: नेशनल हेराल्‍ड मामले पर आज दिल्‍ली हाईकोर्ट में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई में आज गांधी की ओर से दिये गये दलीलों पर विचार किया गया. कोर्ट ने कहा कि यह सुनवाई कल यानी बुधवार को भी जारी रहेगी.

कपिल सिब्बल ने इस मामले पर कहा कि केस को सुनवाई के लिए लेना ही गलत था. कपिल सिब्बल कांग्रेस की ओर से वकील हैं.

गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने सम्‍मन जारी किया था. उन्हें 7 अगस्‍त तक अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया था. पेशी का समन रद्द करने के लिए ही सोनिया की ओर से अर्जी दायर की गयी है. इस अर्जी पर कल भी सुनवाई जारी रहेगी.

क्‍या है पूरा मामला

पंडित जवाहर लाल नेहरू द्धारा 1938 में नेशनल हैराल्‍ड नाम का समाचार पत्र शुरु किया था. यह कंपनी 2008 में बंद हो गई थी. बीजेपी नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने सोनिया, राहुल के खिलाफ आरोप लगाया था कि इन दोनों ने 90 करोड की इस कंपनी के पूरे फंड का फर्जीवाडा किया और सारे पैसे का इस्‍तेमाल निजी हित के लिए किया था. सोनिया और राहुल के साथ इस केस में अदालत ने ऑस्कर फर्नांडीस, मोतीलाल वोरा, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा को 7 अगस्‍त तक कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel