श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, एक की मौत

श्रीनगर : आतंकवादियों ने श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर सोमवार की दोपहर एक ग्रेनेड फेंका जिसके फटने से एक नागरिक की जान चली गई और अन्य 13 घायल हो गए.... पुलिस ने बताया कि हमला भीड़-भाड़ वाले हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर हुआ. उन्होंने बताया कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 4, 2019 5:08 PM

श्रीनगर : आतंकवादियों ने श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर सोमवार की दोपहर एक ग्रेनेड फेंका जिसके फटने से एक नागरिक की जान चली गई और अन्य 13 घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि हमला भीड़-भाड़ वाले हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर हुआ.

उन्होंने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई और अन्य 13 लोग घायल हुए है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है.