[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ”म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं”: हरियाणा में बोले पीएम मोदी- यह दीवाली होनी चाहिए बेटियों के नाम

”म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं”: हरियाणा में बोले पीएम मोदी- यह दीवाली होनी चाहिए बेटियों के नाम

0
”म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं”: हरियाणा में बोले पीएम मोदी- यह दीवाली होनी चाहिए बेटियों के नाम

चंडीगढ़ : हरियाणा के चरखी दादरी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस इलाके में मुझे पहले काम करने का सौभाग्य मिला है, यहां भी मेरे कई पुराने सहयोगी बैठे हैं. मैं दो दिन से हरियाणा में हूं. हवा का रुख साफ-साफ पता चल रहा है. भाजपा दोबारा हरियाणा की सेवा करे, ये जनता ने फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा का ये क्षेत्र अब 4-5 नेशनल हाईवे से जुड़ गया है, नये मेडिकल कॉलेज यहां बन रहे हैं, लॉस्टिक हब बन रहा है. ये सब तब हो रहा है जब आपने डबल इंजन लगाया.

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी का इंजन और हरियाणा में मनोहर लाल जी का इंजन काम कर रहा है. कभी दो तीन सीटों वाली भाजपा आज हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आप सब के आशीर्वाद और प्रेम के कारण पहुंची है. पवित्रता, परिश्रम और ईमानदारी पर आज हरियाणा की जनता मुहर लगा रही है. उन्होंने कहा कि हरियाणा मुझे खींच के ले आता है, इतना प्यार आपने मुझे दिया है. मैं आप लोगों से आशीर्वाद लेने और आपको नमन करने आता हूं. मुझे यहां से एक ऊर्जा मिलती है.

प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को ध्यान में रखकर, राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर आपके द्वारा दिये गये वोट ने बांटने वाली राजनीति को परास्त कर दिया है. हरियाणा ने जो शत-प्रतिशत समर्थन इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया है, उसका असर आज दिख रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे गांव देश में हो रहे सामाजिक परिवर्तन को गति दे रहे हैं. हमारे गांव ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखते हुए समाज को नई सोच और नए रास्ते पर ले जा रहे हैं. देश के गांवों ने ही खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प सिद्ध किया.

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के गांव अगर आगे ना आते, तो बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का आंदोलन इतना व्यापक और इतना प्रभावी न होता, इतना परिणामकारी न होता. हरियाणा का हर व्यक्ति बोलता है ‘म्हारी छोरी के छोरो से कम हैं’. ये दीवाली हमारी बेटियों के नाम होनी चाहिए. जो बेटियां लक्ष्मी बनकर हमारे परिवार, हमारे समाज, हमारे देश को गौरव दे रही हैं, उनकी उपलब्धियों का पूजन ज़रूर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण औरस्वरोज़गार के लिए सरकार द्वारा अभूतपूर्व कदम उठाए जा रहे हैं. इस बजट में एक अहम घोषणा की गयी है. सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी बहनें अपने जन धन खाते से अपनी बचत के अलावा भी 5 हजार रुपए अपनी जरूरत के लिए उधार ले पाएंगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा का ये पूरा क्षेत्र खेत खलिहान से लेकर खेल और युद्ध के मैदान तक राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने वालों का है. ये तीनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं, क्योंकि इन तीनों में दो बातें एक सी होती हैं. पहली बात इन तीनों में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी होती है. दूसरी बात इन तीनों ही क्षेत्रों में श्रमशक्ति, तप, त्याग और तपस्या के संस्कार होते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे युवा साथी खेलों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें और फिर समाज को आगे बढ़ने में अपना योगदान दें. यही कारण है कि बेटी बबिता जैसे अनेक साथी भाजपा के साथ जुड़ रहे है और आपके बीच में पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं. आज खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास हो रहे हैं. खेलो इंडिया अभियान से छोटे-छोटे गांवों से खेल प्रतिभाओं की पहचान की जा रही है. गांवों से लेकर ओलंपिक तक खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा की जिन नहरों में पानी नहीं था वहां भी अब पानी पहुंचा है. हिंदुस्तान के किसानों के हक का पानी 70 साल तक पाकिस्तान जाता था, इसे मोदी रोकेगा और आपके घर तक लाएगा. इस पर काम शुरु हो गया है. इस पर हक देश के किसानों का है. उन्होंने कहा कि साल 2013 में जब मैं रेवाड़ी आया था तो यहां पूर्व सैनिकों से वन रैंक- वन पेंशन लागू करने का वादा किया था. सरकार बनते ही इस वादे को पूरा कर दिया और देशभर के करीब 19 लाख पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल चुका है.

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार बनते ही पहला निर्णय शहीदों के परिवारों के हित में लिया गया. शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई गई और इसके दायरे में पुलिस और केंद्रीय बलों के बच्चों को भी लाया गया. उन्होंने कहा कि जो जवान अभी राष्ट्र रक्षा में तैनात हैं, उनके लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. सियाचिन भत्ता अब दोगुना कर दिया गया है. काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्स भत्ता तीन गुना किया गया है. हाई एल्टीट्यूड एलाउंस लगभग 10 से 20 गुना बढ़ाया गया है. सीआरपीएफ कर्मियों के कुछ भत्ते भी दोगुने कर दिये गये हैं.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों जगह बेहतर भविष्य के लिए, वहां के वास्तविक एकीकरण का फैसला लिया गया है. आपकी भावनाओं के अनुरूप अनुच्छेद 370 से देश को मुक्ति दिला दी गयी है. पूरा देश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के साथ आज खड़ा है. लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता देश और दुनिया में इस निर्णय को लेकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं.

आगे पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में ‘मेरा वाला कैंडिडेट’ की परंपरा खत्म हुई है और ‘मैरिट वाला कैंडिडेट’ की परंपरा शुरु हुई है. अब मेरा वाला नहीं चलेगा, मेरिट वाला चलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel