….जब ओडिशा विधानसभा के पास बहन के साथ धरने पर बैठी महिला से बलात्कार का प्रयास करने लगा व्यक्ति, गिरफ्तार

भुवनेश्वर : धरने पर बैठी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना ओडिशा विधानसभा के पास की है जब बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार करने की कोशिश की.... घटना रविवार रात की है. कोरापुट जिले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 8, 2019 7:22 AM

भुवनेश्वर : धरने पर बैठी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना ओडिशा विधानसभा के पास की है जब बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार करने की कोशिश की.

घटना रविवार रात की है. कोरापुट जिले के लामतापुट निवासी दोनों महिलाएं तंबू के भीतर बैठी थीं. आरोपी तंबू के भीतर घुसा और उनमें से एक के साथ बलात्कार का प्रयास किया. दूसरी महिला तुरंत भाग कर पास ही बनी पुलिस चौकी पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को घटना में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है. पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाएं किस बात को लेकर धरने पर बैठी थीं. फिलहाल दोनों बहनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.