चीन के बेल्ट एंड रोड प्रॉजेक्ट पर भारत को आपत्ति : बोले एस जयशंकर, संप्रुभता से समझौता नहीं होगा

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि एक को छोड़कर सभी पड़ोसी देशों का क्षेत्रीय सहयोग के मामले में बेहतरीन इतिहास रहा है. जयशंकर ने पाकिस्तान के संदर्भ में कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि एक को छोड़कर सभी पड़ोसियों का क्षेत्रीय सहयोग के मामले में बेहतरीन इतिहास रहा है.’ उन्होंने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 4, 2019 3:57 PM

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि एक को छोड़कर सभी पड़ोसी देशों का क्षेत्रीय सहयोग के मामले में बेहतरीन इतिहास रहा है. जयशंकर ने पाकिस्तान के संदर्भ में कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि एक को छोड़कर सभी पड़ोसियों का क्षेत्रीय सहयोग के मामले में बेहतरीन इतिहास रहा है.’ उन्होंने यहां विश्व आर्थिक मंच के सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि अमेरिका के साथ बैठक में कश्मीर मुद्दा सामने नहीं आया.

वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम के आज के सत्र में एस जयशंकर ने कहा कि चीन के बेल्ट एंड रोड प्रॉजेक्ट से हम अलग हैं. उन्होंने कहा कि भारत इस प्रॉजेक्ट को लेकर अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा. गौरतलब है कि चीन का बेल्ट एंड रोड प्रॉजेक्ट पीओके से होकर गुजरता है चूंकि पीओके भारत का हिस्सा है इसलिए यहां से कॉरिडोर के गुजरने पर भारत को आपत्ति है. विदेश मंत्री ने कहा कि हम पड़ोसी देशों के साथ विकास में साझीदारी चाहते हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे.