[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली- कटरा चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अमित शाह ने दिखायी हरी झंडी, जानें किराया और टाइमिंग

दिल्ली- कटरा चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अमित शाह ने दिखायी हरी झंडी, जानें किराया और टाइमिंग

0
दिल्ली- कटरा चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अमित शाह ने दिखायी हरी झंडी, जानें किराया और टाइमिंग

नयी दिल्लीः देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब अपने सफर के लिए तैयार है. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कटरा(माता वैष्णो देवी) के लिए रवाना किया..अमित शाह के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल और कई मंत्रियों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस पर मौजूद थे. हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस (22439 व 22440) की रेगुलर सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी. इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.

ट्रेन को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस की कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं. हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं.
ट्रेन में 1100 यात्री सवार हो सकते हैं, जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और पांच अक्टूबर से यह ट्रेन रोजाना दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी.वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को दिल्ली से कटरा लेकर पहुंच जाएगी.
दूसरी ट्रेनों में नई दिल्ली से कटरा तक का सफर 12 घंटे में तय किया जाता है. वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास में 1630 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 3015 रुपये होगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel