#Maharashtra elections : शिवसेना के साथ सीट बंटवारा अभी बाकी, भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे. महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पंकजा मुंडे परली से चुनाव लड़ेंगी. हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 1, 2019 1:41 PM

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे. महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पंकजा मुंडे परली से चुनाव लड़ेंगी. हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राधाकृष्ण पाटिल शिरडी से चुनाव लड़ेंगे जबकि राज्य मंत्री गिरीश महाजन जामनर से चुनाव लड़ेंगे.आज भाजपा नेता अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहली सूची के उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस मौके पर अरुण सिंह ने यह दावा किया कि भाजपा की सरकार यहां दोबारा बनेगी.

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की. भाजपा ने कहा कि वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे. सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी. ” गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना हैं और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.