[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National शिवसेना नेता की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन में तीन हत्या से अमरावती में हड़कंप, लगाया गया कर्फ्यू

शिवसेना नेता की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन में तीन हत्या से अमरावती में हड़कंप, लगाया गया कर्फ्यू

0
शिवसेना नेता की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन में तीन हत्या से अमरावती में हड़कंप, लगाया गया कर्फ्यू

अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती के कुछ ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों की हत्या हो गयी जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया. यहां दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. एक अधिकारी ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी. मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि जिले के परातवाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे शिवसेना नेता श्यामा पहलवान नंदवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. इसके बाद एक समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग सड़कों पर आ गये.

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले नंदवशी की बहस एक स्थानीय युवक शाहरुख से हुई थी. मौजूदा घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके बाद प्रतिशोध के तौर पर नंदवंशी के संदिग्ध समर्थकों ने दुर्रानी चौहाहा और लक्कड़ बाजार इलाकों में सैफ अली और अब्दुल अतीक अब्दुल रफीक नाम के दो लोगों पर हमला कर दिया. इन हमलों में यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और अस्पताल ले जाने के दौरान इनकी मौत हो गयी. एक दिन में तीन हत्याओं की वजह से तनाव बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर पथराव की भी खबर आयी है.

प्रशासन ने अचलपुर, फरवाड़ा और सरमसपुरा थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel