[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National शिवपाल की सपा सदस्यता खत्म न करने के अखिलेश ने दिये संकेत, याचिका ले सकते हैं वापस

शिवपाल की सपा सदस्यता खत्म न करने के अखिलेश ने दिये संकेत, याचिका ले सकते हैं वापस

0
शिवपाल की सपा सदस्यता खत्म न करने के अखिलेश ने दिये संकेत, याचिका ले सकते हैं वापस

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने चाचा और जसवंतनगर से पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की याचिका वापस लेने के संकेत दिये. यहां प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने पहले पार्टी से बगावत करने वाले तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अमर सिंह और विधायक नितिन अग्रवाल की सदस्यता समाप्त करने की याचिका नहीं दिये जाने संबंधी सवाल पर कहा कि हम सबकी सिफारिश वापस ले लेंगे. संतुष्ट! आप कह रहे हैं कि हमने उनके खिलाफ नहीं किया, तो हम सबकी वापस ले लेंगे.

इस बीच, मैनपुरी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि परिवार में एका की पूरी गुंजाइश है और मेरी ओर से भी पूरी गुंजाइश है, लेकिन साजिश रचने वाले कुछ लोग परिवार को एक नहीं होने दे रहे हैं. अखिलेश ने एक अन्य सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं. जो आना चाहे, हम उसे आंख बंद करके पार्टी में शामिल कर लेंगे.

मालूम हो कि विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने गत चार सितंबर को शिवपाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अर्जी दी थी. जसवंत नगर सीट से सपा विधायक शिवपाल ने अखिलेश से तल्खी के बाद सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था और पिछले लोकसभा चुनाव में सपा के खिलाफ कई जगह प्रत्याशी भी उतारे थे. हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel