मालीन गांव: आठ लोग जिंदा निकाले गये, मरने वालों की संख्या पहुंची 23
पुणे:पुणे के मालीन गांव में हुए भूस्खलन से आज सुबह तक मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गयी है. जबकि आठ लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है. रात को बारिश और खराब रोशनी के कारण राहत कार्य बाधित हो गया था वहीं सुबह से फिर राहत कार्य शुरू कर दिया दिया गया है.... […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 31, 2014 11:04 AM
पुणे:पुणे के मालीन गांव में हुए भूस्खलन से आज सुबह तक मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गयी है. जबकि आठ लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है. रात को बारिश और खराब रोशनी के कारण राहत कार्य बाधित हो गया था वहीं सुबह से फिर राहत कार्य शुरू कर दिया दिया गया है.
...
पश्चिमी महाराष्ट्र में पुणो जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर अंबेगांव तालुका स्थित मालिन गांव में करीब 44 मकान कल सुबह एक बडे भूस्खलन में जमींदोज हो गए थे. एक पहाडी का बडा हिस्सा धसक जाने करीब 160 लोग मलबे में दब गए हैं.
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ के अधिकारियों के अनुसार एनडीआरएफ जवानों ने अभी तक मलबे में से 23 शव निकाले हैं. जवानों ने मलबे से आठ लोगों को जिंदा निकाल लिया. जिला अधिकारियों ने कहा कि रुक रुककर वर्षा और कीचड से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
