[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उप राष्ट्रपति ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा – हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि भूल नहीं पायेगा

उप राष्ट्रपति ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा – हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि भूल नहीं पायेगा

0
उप राष्ट्रपति ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा – हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि भूल नहीं पायेगा

नयी दिल्ली : उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर उकसावे के बावजूद भारत संयम से काम ले रहा है, लेकिन अगर हमला हुआ तो ऐसा जवाब दिया जायेगा कि वे भूल नहीं पायेंगे.

उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिये गये 95 भाषणों के संग्रह के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की. इन पुस्तकों का शीर्षक अंग्रेजी में ‘रिपब्लिकन एथिक (वॉल्यूम 2)’ और हिंदी में ‘लोकतंत्र के स्वर (खंड 2)’ है. इनका प्रकाशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रकाशन विभाग ने किया. शांतिपूर्ण तरीकों से देश की संप्रभुता की रक्षा की भारत की प्रतिबद्धता को लेकर किताब के एक अंश का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत हमेशा शांति और सहयोग के मूल्यों का सख्ती से पालन करता रहा है, लेकिन चेतावनी दी कि वह अपने खिलाफ होने वाले किसी भी आक्रामक कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देगा.

नायडू ने कहा, अगर आप भारत का इतिहास देखेंगे, वह कभी आक्रमणकारी नहीं रहा, ‘विश्वगुरु’ के तौर पर देखे जाने और दूसरों से काफी पहले सबसे ज्यादा जीडीपी के बावजूद किसी देश पर हमला नहीं किया. भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर हमला नहीं किया. नायडू ने कहा, दूसरे सभी एैरे-गैरे आये और हम पर हमला किया, शासन किया, हमें बर्बाद किया और हमें धोखा दिया. लेकिन, हम भारतीयों ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया. उन्होंने कहा कि भारत मानता है कि संपूर्ण विश्व एक परिवार है और इसलिए वह झगड़ा क्यों करेगा? उन्होंने कहा कि समस्याओं को बातचीत, चर्चा और बहस के साथ हल किया जा सकता है और आगे यही रास्ता जाता है. उपराष्ट्रपति ने कहा, अगर आप शांति और सौहार्द के साथ जीना चाहते हैं तो आपको साथ रहना चाहिए, साथ काम करना चाहिए और फिर साथ आगे बढ़ना चाहिए. यह भारत का दर्शन है.

नायडू ने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा, जैसा कि आप देख रहे होंगे, गंभीर उकसावे के बावजूद, हम कुछ कर नहीं रहे हैं, लेकिन अगर कोई हमला करता है तो हम उन्हें ऐसा जवाब देंगे, जिसे वे जिंदगी भर भूल नहीं पायेंगे. उन्होंने कहा कि यह उकसाने वालों समेत सभी को समझ जाना चाहिए. उनकी टिप्पणी जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द किये जाने के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच आयी है. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह किताब किंडल और ऐप स्टोर जैसे सभी ई-प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जिससे पाठकों खासतौर पर ई-बुक के शौकीनों की मांग को भी पूरा किया जा सके. उन्होंने बताया कि किताब आठ श्रेणियों में विभाजित है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel