[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केंद्रीय मंत्री राव साहेब का बयान- भाजपा के पास है वाशिंग मशीन, किसी को पार्टी में लेने से पहले करते हैं साफ

केंद्रीय मंत्री राव साहेब का बयान- भाजपा के पास है वाशिंग मशीन, किसी को पार्टी में लेने से पहले करते हैं साफ

0
केंद्रीय मंत्री राव साहेब का बयान- भाजपा के पास है वाशिंग मशीन, किसी को पार्टी में लेने से पहले करते हैं साफ

जालना:केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल का एक बयान सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा है कि ‘यह भारतीय जनता पार्टी है. हमारे पास वाशिंग मशीन है. किसी को भी पार्टी में लेने से पहले वाशिंग मशीन में डालकर साफ करते हैं, फिर अपनी पार्टी में लेते हैं. हम लोगों के पास गुजरात का निरमा पाउडर है.

बुधवार को महाराष्‍ट्र के जालना में आयोजित महाजनादेश यात्रा सभा को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया. बता दें कि ऐसे कई मौके आए जब विपक्ष का आरोप रहा कि बीजेपी किसी अन्य दल के नेता को अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है तो उसके सारे अपराधिक दाग धो देती है.

यह पहली बार नहीं है जब रावसाहेब दानवे ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के जालना में दाल खरीद को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए एक सवाल पर वह भड़क गए थे. तब उन्होंने कहा, ‘ राज्य सरकार तो दाल खरीद रही है. तुम अखबार ज्यादा पढ़ते हो. अरहर, कपास, दलहन का रोना तुम लोग अब बंद करो.’ इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग भी किया था. यही नहीं दानवे ने किसानों की आत्महत्या को लेकर भी विवादित बयान दिया था.

गौरतलब है कि राव साहेब दानवे पाटिल केंद्र सरकार में मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी महाराष्‍ट्र के प्रदेश अध्‍यक्ष थे. हालांकि, मंत्री बनने के बाद उन्‍होंने राज्‍य पार्टी अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया. राव साहेब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को महाजनादेश यात्रा सभा को संबोधित कर रहे थे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel