कांचीपुरमः तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित एक मंदिर के पास हुए एक संदिग्ध बम ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना रविवार शाम की है. कांचीपुरम जिले में स्थित गंगाई अम्मान मंदिर के प्रांगण में मिले एक संदिग्ध बॉक्स की जांच के दौरान यह ब्लास्ट हुआ.
Tamil Nadu: One person dead and four injured in a blast near Gangai Amman Temple in Thiruporur near Kanchipuram, yesterday. pic.twitter.com/rTwX9U4JJQ
— ANI (@ANI) August 26, 2019
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने रविवार शाम एक लावारिस बॉक्स को देखा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने जब इसे खोलने की कोशिश की तो बॉक्स में धमाका हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फरेंसिक विभाग की टीम ने यहां से ब्लास्ट के बाहर बिखरे तमाम सैंपल इकट्ठा किए और इन्हें जांच के लिए भेजा.
