[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

0
पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू : पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक की जान चली गयी.

यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था. उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) बुरी तरह घायल हो गये. शहीद संदीप थापा देहरादून के रहने वाले थे. रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जायेगा.

उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह साढ़े छह बजे के आसपास की गयी. सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी. जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तान को पहुंचे नुकसान की तत्काल कोई जानकारी अभी नहीं है. गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गये थे और 10 महीने के एक बच्चे की जान चली गयी थी. गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे.

पिछले गुरुवार को जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तो पाकिस्तान ने अचानक सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी. जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पर बसे गांवों पर भी गोले दागे गये. इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था. सेना ने मोर्चा संभालते हुए नापाक हरकत का जवाब देना शुरू किया. इस दौरान पीओके के बट्टल में पाकिस्तानी सेना के करीब एक दर्जन जवान मारे गये थे. सीमापार से होने वाली हर गतिविधि पर सेना नजर बनाए हुए है. वहीं, सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को व्यापक नुकसान पहुंचा जिसके बाद पाकिस्तान ने लोगों के आक्रोश को शांत कराने के लिए पांच भारतीय जवानों के मारे जाने जाने की झूठी खबर फैला दी थी, जिसका भारत ने खंडन करते हुए इनकार किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel