[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने की घुसपैठ, सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी रेंजर ढेर

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने की घुसपैठ, सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी रेंजर ढेर

0
स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने की घुसपैठ, सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी रेंजर ढेर

नयी दिल्ली/जम्मू : भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गयी गोलीबारी में पांच भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तानी सेना के दावे को गुरुवार को मनगंढ़त करार दिया. पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच और उसके तीन जवान मारे गये.

गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है. उन्होंने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किये गये और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. पाकिस्तान के दावे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी सेना का दावा मनगढ़ंत है.

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अपने जवानों की संख्या बढ़ा दी है. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी करतूत से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को हाई अलर्ट पर रखा है.

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को मोर्टार से गोले दागे एवं गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि पाक सेना ने अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से सुबह सात बजे जिले के कृष्णघाटी में गोलीबारी की गयी और यह कई घंटों तक जारी रही. इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कड़ी कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि यह गोलीबारी शाम साढ़े पांच बजे बंद हुई. भारत की तरफ किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है. जम्मू-कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टर में गुरुवार को पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया.

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था. पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश के लिए पाक सेना की चौकियों से आतंकियों को भारी कवर फायर दिया जा रहा था.

उधर, कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी बरती जा रही है. रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel