अमरनाथ यात्रा: 628 श्रद्धालुओं का एक और जत्‍था रवाना

जम्मू: दक्षिणी कश्‍मीर की ओर हिमालय पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कडी सुरक्षा के बीच आज तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था रवाना हुआ. पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया कि इस जत्‍थे में 397 पुरुष, 179 महिलाएं और 11 बच्‍चे शामिल हैं. इस प्रकार कुल 628 तीर्थयात्री जम्मू स्थित भगवती नगर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 26, 2014 11:36 AM

जम्मू: दक्षिणी कश्‍मीर की ओर हिमालय पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कडी सुरक्षा के बीच आज तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था रवाना हुआ. पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया कि इस जत्‍थे में 397 पुरुष, 179 महिलाएं और 11 बच्‍चे शामिल हैं. इस प्रकार कुल 628 तीर्थयात्री जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से सुबह चार बजकर पांच मिनट पर 18 वाहनों के काफिले से रवाना हुए.

उन्होंने कहा कि यह काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुद को पार कर चुका है और आज शाम तक बालटाल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों तक पहुंच जाएगा.आज के इस जत्थे के रवाना होने के साथ, अब तक कुल 50,656 तीर्थयात्री जम्मू स्थित आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं.