[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के बाद पाबंदियों में मिलेगी और ढील

कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के बाद पाबंदियों में मिलेगी और ढील

0
कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के बाद पाबंदियों में मिलेगी और ढील

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए विभिन्न जिलों में चल रहे पूर्वाभ्यास के पूरा होने के बाद पाबंदियों में आगे और ढील दिये जाने की उम्मीद है.

प्रधान सचिव रोहित कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर के कई हिस्सों में निषेधाज्ञा में ढील दी गयी है, वहीं जम्मू क्षेत्र में पाबंदियां लगभग पूरी तरह से हटा ली गयी है. उन्होंने कहा, हालांकि, कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां जारी हैं.

प्रधान सचिव ने कहा, हम यह आशा करते हैं कि (15 अगस्त के) स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न जिलों में चल रहे ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के समाप्त होने के बाद और अधिक ढील (पाबंदियों में) दी जायेगी. उन्होंने कहा कि घाटी के हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दी जायेगी और इसका आकलन स्थानीय अधिकारी करेंगे. लगभग हफ्ते भर पहले जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद सुरक्षा कारणों को लेकर ये पाबंदियां लगायी गयी थी.

कश्मीर में सबसे पहले नौ अगस्त को पाबंदियों में ढील दी गयी ताकि लोग स्थानीय मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कर सकें. सोमवार को ईद-उल-अजहा से पहले भी पाबंदियों में ढील दी गयी. कंसल ने कहा कि प्रशासन राज्य के सभी हिस्सों में (पाबंदियों में) ढील देने की नीति अपना रहा है और सोमवार को ईद का त्योहार एवं नमाज शांतिपूर्ण रहे. उन्होंने कहा कि निरंतर यह कोशिश की जा रही है कि लोगों को रोक-टोक का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें हर संभव तरीके से सुविधाएं मुहैया की जाये. प्रधान सचिव ने कहा कि जहां तक संचार की बात है, स्थानीय लोगों के लिए 300 ‘पब्लिक बूथ’ स्थापित किये गये हैं, जहां से वे अपने सगे-संबंधियों और अन्य लोगों से बात कर सकते हैं. एक दिन में 5,000 फोन कॉल किये गये.

उन्होंने कहा कि सभी तरह की मेडिकल सेवाएं सामान्य रूप से और निर्बाध जारी हैं. कंसल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से हो रहा है. पिछले 24 घंटों में 100 से अधिक भारी वाहन, एलपीजी सिलेंडर ढोने वाले ट्रक, तेल टैंकर और करीब 1500 हल्के वाहन एवं बसें गुजरी हैं. उन्होंने कहा, उड़ानों का संचालन भी नियमित है. टि्वटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फैलायी जा रही कुछ दुष्प्रचार करने वाली चीजों पर सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कंसल ने कहा, जब कभी किसी फेक अकाउंट के बारे में या गलत सूचना फैलाने की कोशिश या शरारत की कोशिश के बारे में हमें जानकारी दी जाती है, उनसे प्रक्रिया के मुताबिक, कानून और सरकार के पास उपलब्ध सभी उपायों के तहत निपटा जाता है.

यहां स्थित लाल चौक सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बारे में पूछे जाने पर कंसल ने कहा कि इस अवसर को पूरे सम्मान एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस मनाने की एक खास परंपरा है. यह राष्ट्रीय त्योहार है और पूरे सम्मान एवं भव्यता से मनाया जायेगा. मुझे कुछ विशेष लोगों के बारे में कुछ नहीं कहना. प्रधान सचिव ने बताया कि स्थिति के स्थानीय आकलन के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel