गंगटोकः पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में मंगलवार को बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है.पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग की पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायक भारतीय जनता पार्टी भाजपा में शामिल हो गए.
नयी दिल्ली में आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव राम माधव की उपस्थिति में एसडीएफ के 10 विधायक भाजपा में शामिल हुए. इनमें पांच बार के विधायक दोरजी शेरिंग लेप्चा के अलावा डी आर थापा, कर्मा सोनेम लेप्चा, के बी राय, टी टी भूटिया, फरमंती तमांग, पिंटो नामग्याल लेप्चा, राम कुमारी थापा आदि शामिल हैं
10 MLAs of Sikkim Democratic Front join #BJP in the presence of Party General Secretary Ram Madhav in New Delhi.#AIRPics: Diwaker pic.twitter.com/Pg0y3c2aSz
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 13, 2019
