[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राज्यसभा उपचुनाव : मनमोहन सिंह मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

राज्यसभा उपचुनाव : मनमोहन सिंह मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

0
राज्यसभा उपचुनाव : मनमोहन सिंह मंगलवार को दाखिल करेंगे नामांकन

जयपुर : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरेंगे. राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया, पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. वे मंगलवार को यहां नामांकन के चार सैट दाखिल करेंगे.

भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है. सैनी का जून में निधन हो गया था. राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में सिंह (86) के जीतने की पूरी संभावना है. राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें से दो फिलहाल खाली हैं. कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधेयक है. भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो-दो विधायक है. 13 निर्दलीय विधायक हैं और दो सीट खाली हैं. सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 12 निर्दलीय तथा बसपा के छह विधायकों का बाहर से समर्थन भी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते रहे. वे 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे और 2004 से 2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहे. सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया. उन्होंने दुबारा नामांकित नहीं किया गया क्योंकि पार्टी के पास उन्हें असम से भेजने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है. राजस्थान में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक दाखिल किये जा सकते हैं. मतदान 26 अगस्त को होगा. उसी दिन गणना होगी. राजस्थान से राज्यसभा की दस सीटें हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel