सुखोई विमान तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.... उन्होंने कहा कि विमान के दोनों पायलट विमान से निकलने में कामयाब रहे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. सूत्रों ने बताया कि सुखोई एसयू-30 विमान ने एक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 8, 2019 10:36 PM

नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि विमान के दोनों पायलट विमान से निकलने में कामयाब रहे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. सूत्रों ने बताया कि सुखोई एसयू-30 विमान ने एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के लिए तेजपुर से उड़ान भरी थी और स्थानीय उड़ान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का आदेश दिया गया है.